बिलासपुर। स्कूल चलें हम: कोरोना की पहली लहर के बाद बंद स्कूलों में 400 दिनों बाद सोमवार को रौनक लौट गई। बच्चे तय समय पर सुबह से ही स्कूल पहुंच गए थे। इसके पहले शिक्षक समेत अन्य स्टाफ स्कूल पहुंचकर बच्चों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बच्चे परिसर में पहुंचे, शाला समितियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से बच्चों की आरती उतारकर तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया।
इसके बाद बच्चे कक्षाओं में पढ़ते नजर आए। इसके पहले जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूल के सभी प्राचार्यों की बैठक लेकर स्कूलों में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत रविवार को स्कूलों की मरम्मत की गई। साथ ही आवश्यक सुविधाओं जैसे लाइट, पानी, शौचालय आदि का इंतजाम किया गया।
स्कूलों में पहुंचे बच्चों को कोरोना प्रोटोकाल का कडाई के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चे कापी और किताब के साथ सैनिटाइजर लेकर पहुंचे थे। साथ ही चेहरे पर मास्क भी था। स्कूल स्टाफ भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करता नजर आया।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























