- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: September 3, 2023
दिन में शराब दुकान पर करते थे काम, रात में राहगीरों को लूटते थे, तीन गिरफ्तार
इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने सीरियल लूट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपित इंदौर के विभिन्न इलाकों में झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लेते थे। पुलिस ने पांच मोबाइल, चोरी की बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। आरोपित शराब दुकान पर नौकरी करते हैं और कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। एडीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, पिछले दिनों मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को यह पता चला कि लूट में जिस बाइक का इस्तेमाल हुआ वह करिज्मा है। उसकी एक डिजिट भी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने आरटीओ […]
केंद्र चीनी निर्यात पर लगा सकता है प्रतिबंध
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्याज निर्यात पर बढ़ाया गया शुल्क हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार गुरुवार को पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्याज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। शरद पवार ने कहा कि देश से प्याज बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है। सरकार ने निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। इसका नासिक के किसान विरोध […]
मिलों में टेंडर ऊंचे जाने से शकर तेज, अफगानिस्तान से नए अंजीर की आवक शुरू
इंदौर । त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शकर में लोकल के साथ ही बाहरी मांग का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इधर, सितंबर का शकर कोटा 25 लाख टन जारी होने के बावजूद मिलों द्वारा बिक्री टेंडर ऊंचे दामों पर बोले जाने से हाजिर बाजारों में भी शकर के दाम बढ़ाकर बोले गए हैं। शनिवार को इंदौर में शकर 20 रुपये बढ़कर नीचे में 3910 तथा ऊपर में 3950 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही। व्यापारियों का कहना है कि सरकार द्वारा सितंबर में खपत के अनुरूप शकर कोटा नहीं दिया […]
खीरे के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में 8वां अवतार लिया था। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कान्हा का जन्म रात्रि में हुआ था। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात को होती है। इस दिन पूजा में खीरे का प्रयोग किया जाता है। खीरे बिने भगवान कृष्ण का जन्मदिन अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पूजा में खीरे का उपयोग क्यों किया […]
प्रांतीय सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा, जैन समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान
इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 3 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर झूला महोत्सव और चातुर्मासिक प्रवचनमाला होगी। इसके अतिरिक्त फोटोग्राफी प्रदर्शनी और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। भागवत कथा में संतों द्वारा भागवत की महिमा बताई जाएगी। – आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। छत्रीबाग में उनके प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे। – फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखने वाले या […]
भारत-पाक महामुकाबले पर बालागोला का साया बारिश की 90 फीसदी आशंका
कैंडी (श्रीलंका)। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर, शनिवार को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम के हालिया फॉर्म को देखते हुए मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। कैंडी के आसमान में चक्रवाती तूफान इस बीच, बड़ी खबर है कि कैंडी के ऊपर बालागोला तूफान मंडर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मैच के दौरान बारिश हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि 2 सितंबर को को कैंडी में भारी बारिश हो सकती है और इसका कारण मैच रद्द करना पड़ सकती है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान […]
महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए जारी किया आदेश
महाराष्ट्र। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज सहित स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराई गई हैं। इसकी जानकारी राज्य सरकार ने दी है।बुधवार को जारी एक सरकारी संकल्प (GR) में कहा गया है कि रक्त आपूर्ति को छोड़कर सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर प्रदान की जाने वाली चिकित्सा परीक्षण, उपचार और अन्य सभी सेवाएं 15 अगस्त से मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल ने 3 अगस्त को अपनी बैठक में लिया था।अधिकारियों […]
सर्वार्थ सिद्धि योग में जन्माष्टमी, तीन दशक में एक बार बनता है ऐसा योग
भोपाल। सनातन धर्म में शैव तथा वैष्णव मत का प्रचलन है। जिस कारण जन्माष्टमी को लेकर हमेशा से दो मत रहे हैं। शैव मत की जन्माष्टमी छह सितंबर को और वैष्णव मत के अनुसार सात सितंबर को मनेगी। छह को सर्वार्थ सिद्धि योग में विशिष्ट पूजन विशेष फलदायी होगा। भाद्रपद मास के कूष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। इस बार छह सितंबर बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव वृषभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी युक्त मध्य रात्रि में विशेष मानी जाती है। विशेष फलदायी होगी […]
बृहस्पति बदलने जा रहे अपनी चाल, अमला राजयोग का हो रहा निर्माण, 3 राशियों को होगा लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन के कारण शुभ या अशुभ योग बनता है। 4 सितंबर को दोपहर 4 बजकर 58 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु के इस गोचर से कई राशियों के जातकों को लाभ होगा। साथ ही अमला राजयोग बनेगा। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। जब किसी जातक की राशि चंद्रमा या लग्न से दसवें भाव में होती है तो अमल राजयोग बनता है। आगे जानते हैं अमला राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा। मिथुन राशि वालों के लिए बृहस्पति का गोचर सकारात्मक परिणाम दिखाएगा। जीवन में […]
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा सिस्टम, दो दिन बाद खत्म होगा मानसून ब्रेक
ग्वालियर। शहर का तापमान लगातार तीसरे दिन 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। तेज धूप जहां चुभन का अहसास करा रही है, तो वहीं भीषण उमस व गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। हालांकि, एक राहत की खबर यह है कि बंगाल की खाड़ी में फिर से मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अगले 24 घंटे में एक चक्रवाती घेरा सक्रिय होगा, जो 48 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से पांच सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और मानसून का ब्रेक समाप्त होगा। मौसम विभाग ने इस दौरान […]
7 सितंबर को दिल्ली में आएंगे जो बाइडन, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 समिट में हिस्सा लेने दिल्ली आएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति 7 सितंबर, गुरुवार को भारत आएंगे। 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बता दें, इस बार जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। इससे जुड़ी विभिन्न बैठकें देश के अलग-अलग शहरों में हुई। अब सभी राष्ट्र प्रमुखों की बैठक नई दिल्ली में होने जा रही है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं। व्हाइट हाउस ने दी जानकारी व्हाइट हाउस ने बाइडन के भारत दौरे की जानकारी दी है। भारत में जी-20 […]
मरीजों के खाने में मिले थे जहरीले कीड़े, फूड आफिसर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, गुणवत्ताहीन पाए गए खाद्य सामग्री
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित शासकीय कोमल देव जिला अस्पताल कांकेर में बीते 1 सितंबर शुक्रवार को दो मरीज के खाने में जहरीले कीड़े मिलने की खबर सामने आई थी। कांकेर कोमलदेव जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के खाने में बड़े-बड़े जहरीले कीड़े मिले। मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत स्टाफ से की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। उल्टा स्टाफ के लोगों ने खाने को फेंक दूसरा खाना लाने की सलाह दी, जिसके बाद मरीज के परिजनों ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। खबर सामने के बाद कोमलदेव जिला […]
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तीन चरणों में करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में बैठक
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा तीन चरणों में करेगी। जिन नामों पर सहमति बनेगी उन्हें शामिल करते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची सितंबर में जारी कर दी जाएगी। इसके लिए 11 और 12 सितंबर को दिल्ली में बैठक होगी। प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर से सर्वे कराए जा चुके हैं। जिला और प्रदेश पदाधिकारियों से दावेदारों को लेकर रायशुमारी की जा रही है। प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और समिति के सदस्यों ने स्पष्ट कर दी है कि नए […]
इमारत का स्लैब गिरने से मलबे में दबने से दो की मौत, छह घायल
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक 20 वर्षीय आवासीय इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए। नेरुल के सिसोर में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल की छत का स्लैब बुधवार की रात करीब 8:50 मिनट में ढह गई।अग्निशमन अधिकारी अफसर पुरुषोत्तम जादव ने बताया कि स्लैब दूसरी और तीसरी मंजिला पर गिरा, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि इमारत में चार विंग थी, और बी विंग की स्लैब ढह गई।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब […]
महाराष्ट्र के पालघर में मां के चरित्र पर संदेह होने पर कातिल बना बेटा, कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को फोन से किसी अन्य को मैसेज करने के कारण कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में घटी। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































