- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: September 3, 2023
‘गदर 2’ की शानदार सक्सेस पर सनी देओल ने रखी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए ये बॉलीवुड स्टार्स
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म की इस शानदार सक्सेस के लिए एक्टर्स से लेकर मेकर्स तक सभी काफी खुश हैं। फिल्म की इस ग्रैंड सक्सेस को देखते हुए सनी देओल ने मुंबई में ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान खान से लेकर कियारा आडवाणी तक बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। बता दें कि 22 सालों के बाद तारा और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लेकर खूब धूम […]
कन्या राशि में बना विपरीत राजयोग, सितंबर माह में इन लोगों को जमकर मिलेगा लाभ
ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के राजयोग और युति के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इससे राशियों पर होने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। जब कोई ग्रह-नक्षत्र किसी विशेष स्थिति में आते हैं, तब राजयोग या युतियों का निर्माण होता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 18 सितंबर तक मंगल ग्रह कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। मंगल के प्रभाव से कन्या राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। वहीं, तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में […]
500 करोड़ से कुछ ही दूर है ‘गदर 2’, धीमी रफ्तार के साथ इतना रहा कलेक्शन
22 सालों के बाद लौटी ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘गदर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। पहले तीन हफ्ते में ही फिल्म ने जमकर कमाई कर ली थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, ‘गदर 2’ की कमाई में गिरावट आ रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की शानदार सक्सेस पर सनी देओल ने हाल ही में एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की। सालों बाद भी गदर को लेकर दर्शकों में उतना ही प्यार […]
शिक्षक पोस्टिंग संशोधन आदेश निरस्त नहीं करने की शिक्षकों ने की मांग
बिलासपुर बिलासपुर संभाग में सालों के संघर्ष के बाद मिले सहायक शिक्षक से शिक्षक व शिक्षक से प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के बीच शासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शिक्षक पोस्टिंग संशोधन आदेश निरस्त नहीं करने की मांग उठने लगी है। शिक्षकों ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर निरस्त नहीं करने की मांग की है। शिक्षक दीपक कुमार कश्यप ने कहा कि एक ओर संशोधन आदेश को निरस्त करने की बात सामने आ रही है तो वही दूसरी ओर निरस्तीकरण के बाद सामने आने वाले दुष्प्रभाव को लेकर शिक्षक […]
Bharat Jodo Yatra: 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल होगा पूरा, कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का एक साल 7 सितंबर को पूरा होने वाला है। कांग्रेस इस दिन देशभर के जिलों में भारत जोड़ा यात्रा के साथ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस यात्रा में राहुल गांधी देश के कई जिलों से होकर गुजरे थे, इस दौरान उन्होंने अलग-अलग लोगों के साथ मुलाकात भी की थी। 2022 में राहुल गांधी ने सितंबर महीने में दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से पैदल यात्रा शुरू की थी और वे देश के कई राज्यों से होते हुए कश्मीर पहुंचे। यात्रा के दौरान उनके साथ […]
कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप लेफ्ट आर्म फास्ट गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का बुरा हाल
एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। रोहित ब्रिगेड पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी। टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम की लाज बचाई। शीर्ष क्रम ने किया निराश एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया है। पहले ही मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने 32 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए। […]
जन्माष्टमी तक चलेगी प्राणामी मंदिर में वीतक कथा, सैकड़ों श्रद्धालु हो रहे शामिल
पन्ना। हर साल की तरह इस वर्ष भी पन्ना के अनंत श्री प्राणनाथ जी मंदिर के धर्म संसद दरबार साहिब में श्रावण मास बीते 7 अगस्त से दोपहर 12 से 2 बजे तक वीतक कथा का रसपान कराया जा रहा है। वीतक कथाकार धर्म उपदेशक पंडित श्याम बिहारी दुबे वीतक ग्रंथ के विभिन्न प्रसंगो की व्याख्या सरल भाषा में कर रहे हैं। वीतक ग्रंथ की चौपाइयों का वाचन पुजारी प्रिंस शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए पन्ना के अलावा देश के कई प्रदेशों के प्रणामी समाज के लोग पन्ना में रहकर कथा का अमृत […]
जनआशीर्वाद यात्रा में जेपी नड्डा ने CM को बोला धन्यवाद, कहा- शिवराज ने MP को बनाया उत्तम राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में कहीं। नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि हमारे कामों को जन-जन तक पहुंचाना जन आशीर्वाद यात्रा का लक्ष्य है। विश्वास है कि MP की जनता […]
सैंपल लेकर लाहन नष्ट, 50 हजार रुपये जब्त
कटनी। जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण की रोकथाम के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आबकारी वृत्त बहोरीबन्द के ग्राम करहैया, मतवारी, ढुढरी, रेैपुरा, धरमपुरा एवं ग्राम कैमोरी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीएन कोरचे के नेतृत्व में शराब का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। दबिश के दौरान आबकारी की टीम ए द्वारा 460 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 27 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। लाहन तथा शराब की अनुमानित राशि लगभग 50 हजार […]
कर्ज न चुकाने पर कोर्ट ने दोषी को सुनाई 3 महीने की जेल की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने कर्ज न चुका पाने के कारण एक व्यक्ति को तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, कोर्ट ने आरोपी पर 24 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जे आर मुलानी ने आरोपी सूरज भागवत लोंढे को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत अपराध का दोषी ठहराया है। न्यायाधीश ने आदेश दिया कि 24 लाख रुपये की जुर्माना राशि में से 23.75 लाख रुपये शिकायतकर्ता मंदा आसाराम बहिर निवासी मीरा भयंदर को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। मामले के विवरण के मुताबिक, आरोपी ने […]
पाकिस्तान के खिलाफ फेल हुए रोहित और कोहली फिसड्डी पारी देख फैंस ने की मीम्स की बरसात
श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप का महामुकाबला खेला गया। इस मैच में सिक्के की जंग रोहित शर्मा ने जीत ली, लेकिन वो मैच में वैसा कमाल नहीं दिखा पाए जिसकी उनसे उम्मीद थी। भारत को पहला झटका तब लगा जब शाहीन अफरीदी की लहराती गेंद ने रोहित को क्लीन बोल्ड कर दिया। 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर शाहीन की अंदर आती को गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं पाए और अपना विकेट देकर चलते बने। कप्तान रोहित के जाने के बाद टीम की उम्मीद विराट कोहली पर टिकी थी, लेकिन […]
सारा जमाना घूम के…मैं मां की गोद में लौट आया
इंदौर। सनातन का सत्व इतना गहरा है कि जिस आत्मा को छू जाए, वह फिर आनंद में डूबती चली जाती है। यह जो चित्र आप देख रहे हैं, इसमें दिख रहे शख्स इन दिनों ऐसे ही गहन जीवन-आनंद में डूबे हुए हैं। ये हैं योगलाइफ ग्लोबल ब्राजील व महू (इंदौर) के समीप स्थित सत्यधारा आश्रम के संचालक पंडित राधेश्याम मिश्रा। दुनिया घूम चुके पंडित मिश्रा ने दुनिया के 100 से अधिक शहरों में हजारों को योग सिखाया। बीते दिनों इन्होंने अनूठी गूगल फ्री साधना की। मोबाइल, टीवी, गूगल, फेसबुक, वाट्सएप सब आश्रम में छोड़ मां नर्मदा किनारे ध्यान करने चले […]
सम्वेग समारोह में राजस्थान व बुंदेलखंड के कलाकारों ने लोकनृत्यों से बांधा समां, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
भोपाल, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में चल रहे सम्वेग में शनिवार को तीसरे दिन विमुक्तों के व्यंजन और शिल्पों का विक्रय हुआ, वहीं शाम को गंगाराम भोपा, जोधपुर द्वारा भोपा गायन, सुरमनाथ कालबेलिया, जोधपुर द्वारा कालबेलिया नृत्य और देवकीराम पटेल एवं साथी, सागर द्वारा राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। खासकर राजस्थान की स्त्रियों के लोक नृत्यों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक लोक संस्कृति में खो से गए। परिसंवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर एकाग्र ‘सम्वेग’ कार्यक्रम को एक दिन बढ़ाया भी गया है। अब इसका समापन रविवार को होगा। गायन के जरिए सुनाई इतिहासगाथा कार्यक्रम में सर्वप्रथम गंगाराम भोपा ने […]
हारिस रऊफ की तूफानी गेंद पर टूटा श्रेयस अय्यर का बल्ला देखें कैसे बरपाया कहर
एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले स्टेडिम में खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश के कारण दो बार खेल रोका गया। इससे पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन 50 रन के अंदर 3 अहम विकेट खो दिए। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल थे। श्रेयस अय्यर का टूट गया बल्ला लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने रोहित और विराट के विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल के साथ पारी को संभालने की कोशिश […]
देवगुरु भगवान बृहस्पति सोमवार से उल्टी और शुक्र चलेंगें सीधी चाल
ग्वालियर,गृह-नक्षत्र में गुरु का प्रमुख स्थान है, अगर कुंडली में गुरु मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सफलताएं अर्जित करता है। 12 साल बाद 118 दिन के लिए गुरु मेष राशि में वक्री हो रहे हैं और धन, वैभव व ऐश्वर्या प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में मार्गी होंगे। दो बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशि के जातकों के जीवन के समाज पर प्रभाव पड़ेगा। देवगुरु भगवान बृहस्पति मंगल के मित्र है। अपने मित्र की राशि में गुरु का प्रवेश करना अच्छा व प्रभावशाली होगा। ज्योतिषाचार्य डा. सतीश सोनी ने बताया कि 12 […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































