- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: October 5, 2023
पाचन से जुड़े इन लक्षणों को न करें अनदेखा, समस्या बढ़ने पर हो सकती है जानलेवा
अक्सर हम यह सुनते हैं कि शरीर में अधिकांश बीमारियां पेट के कारण ही होती है। यदि पाचन ठीक रहता है और हम संतुलित भोजन करते हैं तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। जब भी किसी व्यक्ति को पेट से जुड़ी कोई दिक्कत आती है तो शरीर कुछ ऐसे संकेत देने लगता है, जिनके प्रति समय पर अलर्ट हो जाना चाहिए। इंदौर के Laparoscopy Specialist और सर्जन डॉ. राकेश धूपिया यहां हमें कुछ ऐसी सामान्य बीमारियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करना चाहिए। गैस, कब्ज, एसिडिटी आजकल अनियमित दिनचर्या व खानपान में […]
इतवारा इलाके में एएसआइ को मारा चाकू, एक बदमाश की पहचान हुई
भोपाल। बुधवार रात लगभग 11 बजे तलैया थाना इलाके के इतवारा मोहल्ले में दो बदमाशों ने कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआइ पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। दोनों आरोपितों में से एक बदमाश की पहचान अदनान के रूप में हुई है। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे एएसआइ तलैया थाना पुलिस के मुताबिक एएसआइ जगदीश रघुवंशी कोतवाली थाने […]
‘मुहं चलाने और प्रदेश चलाने में फर्क है’, कांग्रेस नेता ने सीएम पर साधा निशाना…
धार। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज 5 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंची। वे यहां भारी जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। इसमें इंदौर सहित 8 जिलों में आने वाली 5 लोकसभा और 42 विधानसभा सीटों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आम सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई है। प्रियंका जी आप ऐसे प्रदेश आई है जो चौपट प्रदेश है। जहां रोजगार, सुरक्षा, किसान बदमहाली […]
लंदन में खालिस्तानी आतंकियों ने तिरंगे का किया अपमान, जमीन पर फेंका, गौमूत्र डाला
लंदन : विश्वभर में खालिस्तानी समर्थक भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम कर रहे हैं। हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तानियों ने यह प्रदर्शन 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर किया। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे (भारत के राष्ट्रध्वज) को आग लगा दी और भारत विरोधी नारे लगाए। दल खालसा यू. के. का नेतृत्व करने वाले गुरचरण सिंह ने भारत के राष्ट्रध्वज पर गोमूत्र डाला। इतना ही नहीं, गुरचरण सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गोमूत्र पीने की चुनौती दी। गुरचरण सिंह को पुलिस ने हिरासत […]
आखिर मंच पर शिवराज का नाम क्यों नहीं लेते PM मोदी? MP में आकर प्रियंका ने छेड़ दिया नया शिगूफा
धार: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज धार जिले में मोहनखेड़ा में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने महाकाल लोक, व्यापंम घोटाले का मुद्दा उठाया। वहीं महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश तो आते हैं लेकिन उनको सीएम शिवराज का नाम लेने में शर्म आती है। प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का यहां से पुराना रिश्ता रहा है। मैं सुबह उठकर देखती […]
‘जब जोधपुर दंगों में जल रहा था, तब मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे’, पीएम मोदी ने साधा गहलोत पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प राजस्थान को पर्यटन में नंबर वन राज्य बनाने का है। पीएम ने कहा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व दंगों के मामलों में राजस्थान को देश में ‘टॉप’ पर पहुंचा दिया। पीएम मोदी ने कहा भाजपा आएगी, दंगे रुकवाएगी; भाजपा आएगी, विकास लाएगी। उज्ज्वला लाभार्थियों को 600 रुपये में सिलेंडर मिलेगा, भाजपा सरकार के इस फैसले से राजस्थान के 70 लाख परिवारों को फायदा होगा। कांग्रेस ने राजस्थान को […]
तलाक मंजूर: कोर्ट ने माना- Ex-Wife आयशा ने धवन से मानसिक क्रूरता की, जबरन क्रिकेटर की संपत्ति पर कब्जा किया
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की इजाजत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा किए गए सभी दावों को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव नहीं किया। अदालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया अदालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया, जो लंबे समय तक अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर थे। बच्चे की स्थायी हिरासत […]
पाकिस्तान टीम नीदरलैंड्स से हार जाएगी दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह महामुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बाबर आजम के नेतृत्व में खेल रही पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी बात कही है। नसीर ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी बताई है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने का प्रमुख दावेदार पाकिस्तान को विश्व कप प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, लेकिन एशिया कप में खराब प्रदर्शन के कारण काफी आलोचना हुई […]
5 अक्टूबर को पीएम मोदी जबलपुर से करेंगे मनेरी प्लांट का लोकार्पण, 15 लाख उपभोक्ताओं को फायदा
मंडला। जिले के निवास विधान सभा क्षेत्र के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में 147 करोड़ रुपये की लागत से आईओसीएल का बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की गई है। यह प्लांट बन कर पूरी तरह तैयार है। मनेरी स्थित प्लांट का लोकार्पण 05 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जबलपुर से किया जायेगा। लोकार्पण के अवसर पर मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहेंगे। 15 लाख उपभोक्ताओं तक वितरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि बॉटलिंग प्लांट की क्षमता 60 हज़ार मेट्रिक टन गैस की बॉटलिंग प्रति वर्ष है। इस प्लांट से […]
वर्षा का सिलसिला थमा, उत्तरी हवाएं चलने से बढ़ा गुलाबी ठंड का एहसास
भोपाल। बरसात का सीजन बीत चुका है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वर्षा का सिलसिला थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून जा चुका है। दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। उधर वातावरण से नमी कम होने के कारण आसमान साफ होने लगा है। इस वजह से दिन में धूप में तल्खी महसूस होने लगी है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी होने से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का […]
मध्य प्रदेश में अब 55 जिले, अस्तित्व में आया पांढुर्णा और मैहर जिला
भोपाल । मप्र में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शिवराज सरकार ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए दो नए जिले पांढुर्णा और मैहर का गठन कर दिया। बुधवार देर रात निर्णय होने के बाद गुरुवार को सुबह अधिसूचना भी जारी कर दी।इससे दोनों जिले अस्तित्व में आ गए। अब प्रदेश में 55 जिले हो गए हैं। नागदा पर अंतिम निर्णय बाकी नागदा को जिला बनाने की प्रारंभिक अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन अंतिम निर्णय होना बाकी है। पांढुर्णा और मैहर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना आज-कल में हो सकती है। पांढुर्णा और […]
सरकार हुकमचंद मिल के मजदूरों के बकाया 174 करोड़ रुपये पर देगी 44 करोड़ रुपये ब्याज
इंदौर। हुकमचंद मिल के हजारों मजदूर और उनके स्वजन का संघर्ष आखिर रंग ले आया। बुधवार देर रात खत्म हुई केबिनेट की मिटिंग में मिल के मजदूरों के बकाया 174 करोड रुपये पर 44 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इसकी खबर मिलते ही मिल मजदूरों में हर्ष की लहर चली। गुरुवार दोपहर मजदूर बड़ी संख्या में मिल परिसर में जमा हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री और महापौर को धन्यवाद दिया। 12 दिसंबर 1991 को हुकमचंद मिल बंद होने के बाद से ही मिल के 5895 मजदूर और उनके स्वजन अपने अधिकार के लिए भटक […]
बदलते मौसम में पौष्टिक आहार लें, योग-ध्यान से तनाव मिटाएं
ग्वालियर। मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। यह मौसम बीमारियों के लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जा सकता है, क्योंकि इस मौसम में मच्छर जनित बीमारियों के साथ-साथ वायरल संक्रमण तेजी से फेल रहा है। इसके अलावा वायु प्रदूषण के कारण सांस संबंधी रोग भी बढ़ रहे हैं। जिनसे बचाव रखने के लिए हमें पौष्टिक आहार और सुबह की सैर करें। यह बात हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों के जवाब देते हुए जयारोग्य अस्पताल में पूर्व अधीक्षक एवं कम्युनिटी मेडिसिन के पूर्व विभागाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डा. अशोक मिश्रा ने कही। डा. मिश्रा ने बताया कि इस मौसम […]
हाथी पर सवार होकर आदिशक्ति सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आयेंगी
ग्वालियर: अक्टूबर माह के मध्य में पितरों की विदाई के साथ ही नवदुर्गा का आगमन होगा। आदिशाक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। शारदीय नवरात्र में इस वर्ष देवी के नौ स्वरूपों क आराधना होगी। इस वर्ष शरदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो रही है और आदिशक्ति का आगमन हाथी पर होगा। और प्रस्था मुर्गा पर होगा। देवी का आगमन और विदाई दोनों शुभ और फलदायी है। ज्योतिषाचार्य डा सतीश सोनी ने बताया कि नवरात्रि में मां के 9 स्वरूपों की आराधना से होगी। शक्ति और सामर्थ की प्राप्ति नौ दिनों का होगा नवरात्र, 15 […]
देवास में पैकी प्लाट पर भाजपा और कांग्रेस में रस्साकशी, बयानबाजी का दौर
देवास। देवास में नजूल और पैकी प्लाट के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच रस्साकशी चुनाव के समय तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार इस मामले में भाजपा को घेरने में जुटी है तो आमजन भी इसे लेकर दर्द बयां कर रहा है। सीएम ने की थी घोषणा वर्ष 2014-2015 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान घोषणा कर चुके थे कि देवास में पैकी प्लाट की समस्या खत्म होगी, लेकिन यह घोषणा अमल में नहीं आ सकी। नतीजा यह हुआ कि भाजपा नेता जनता को जवाब देकर थक चुके हैं। हाल ही में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और किसान मोर्चा के […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































