- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
Day: October 31, 2023
इंदौर जिले में छह नामांकन फार्म निरस्त, बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया होगी शुरू
इंदौर। विधानसभा चुनाव के नाम निर्देशन की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन फार्म की जांच की गई। इसमें छह नामांकन फार्म को निरस्त किया गया। जांच के बाद जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 102 नामांकन सही पाए गए हैं। बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। इंदौर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 21 से 30 तक अक्टूबर तक नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया चली। इस दौरान जिले में 108 नामांकन जमा हुए थे। मंगलवार को सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने नामांकन फार्मों की जांच की। इसमें छह नामांकन फार्म सही नहीं पाए जाने पर […]
सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत के अडाजण इलाके में एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर पीकर आत्महत्या कर ली, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मालूम हो कि यह घटना अडाजण पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में हुई है। सामूहिक आत्महत्या में शामिल परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। हालांकि, पूरे परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप की स्थिति है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। जांच में जुटी पुलिस […]
राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से किया बड़ा वादा.. कहा प्रदेश के आकांक्षाओं को हर हाल में करेंगे पूरा
हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी जिनके लिए तेलंगाना का गठन किया गया था, और आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा के लिए चुनावी जंग ‘दोराला’ (सामंती) तेलंगाना एवं ‘प्रजाला’ (जनता की) तेलंगाना के बीच है। कोल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखकर, तेलंगाना (गठन) के सपने को पूरा किया था। राहुल ने कहा कि लोगों और कांग्रेस का तेलंगाना राज्य का एक साझा सपना था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उम्मीद थी […]
देश की राजधानी में नहीं सुधर रहे हालात, अब सांस लेने में भी हो रही दिक्कतें, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नयी दिल्ली: दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में मंगलवार को धुंध छाई रही और लगातार चौथे दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पुणे स्थित भारतीय ऊष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित संख्यात्मक मॉडल-आधारित प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में शहर की खराब वायु गुणवत्ता में वाहन उत्सर्जन (11 प्रतिशत से 16 प्रतिशत) और पराली जलाने (सात प्रतिशत से 16 प्रतिशत) का सबसे ज्यादा योगदान है। इससे यह भी पता चलता है कि राजधानी के प्रदूषण में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के प्रदूषक तत्वों की हिस्सेदारी 14 फीसदी है। शहर का […]
तेलंगाना : चंद्रशेखर राव ने उड़ाया कांग्रेस का मखौल, बोले- मुख्यमंत्री पद के लिए इनके एक दर्जन उम्मीदवार हैं
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पार्टी का मखौल उड़ाया कि राज्य में उसके पास मुख्यमंत्री पद के कम से कम एक दर्जन उम्मीदवार हैं। चंद्रशेखर ने इसके साथ ही लोगों से उस पार्टी को वोट देने की अपील की, जो वादों को पूरा करती है। यहां एक चुनावी रैली में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा अपने पदों और ठेकों में रुचि रखते हैं और उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के हितों की कभी भी चिंता नहीं रही। कोई मुख्यमंत्री […]
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने ‘एग्जिट पोल’ पर लगाई रोक, जानें कब होगा मतदान
जयपुरः भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में सात नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक ‘एक्जिट पोल’ पर रोक लगा दी है। राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए की उपधारा (1) के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचित किया है कि सात नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम साढ़े छह बजे तक किसी भी प्रकार […]
दमोह में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार दोपहर एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट प्रदेश की राजधानी भोपाल से 250 किमी दूर शहर के नारीया बाज़ार इलाके में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे अवैध रूप से चल रही फैक्टरी की छत उड़ गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अभय गुप्ता (42), अपूर्व खटीक (19) और रिंकी कोरी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा […]
पाकिस्तान छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग अफगान सीमा की तरफ बढ़े, जानें क्या है वजह?
पेशावरः पाकिस्तान में अवैध तरीके से रह रहे अफगान नागरिक बड़ी संख्या में ट्रकों और बसों में सवार होकर मंगलवार को अपने देश के लिए रवाना हुए। अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को देश छोड़ने के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले लोग सीमा की तरफ रवाना हुए। सरकार ने कहा था जो लोग नहीं जाएंगे उन्हें निर्वासित किया जाएगा। पाकिस्तान द्वारा दी गई समय सीमा एक नई प्रवासी विरोधी कार्रवाई का हिस्सा है जो बिना दस्तावेज वाले सभी या अपंजीकृत विदेशियों को लक्षित करती है। लेकिन इसका सबसे अधिक प्रभाव अफगान […]
मणिपुर में उग्रवादियों ने पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट, म्यामांर सीमा पर दिया घटना को अंजाम
मणिपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद की मंगलवार को मोरेह के ईस्टर्न ग्राउंड में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की आपात बैठक हुई। बैठक में मोरेह के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद की सीमावर्ती क्षेत्र में हत्या के बाद राज्य में उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। घटना के बाद, संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मोरेह में पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया। मणिपुर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में अतिरिक्त बल भेजे गए। हालांकि सीमावर्ती शहर में भारी गोलीबारी की सूचना […]
माटी का तिलक लगाया, युवाओं में भरा देशभक्ति का जोश, मोदी ने गिनाईं अमृतकाल की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन पर मंगलवार को कहा कि करीब 1,000 दिन का यह उत्सव जन आंदोलन बन गया और इस दरम्यान भारत ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तथा महिला आरक्षण विधेयक पारित होने जैसी कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने लाखों परिवारों और गांवों को याद दिलाया कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भी भूमिका थी क्योंकि इसमें उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि दी गई जिनके नाम पर अब स्मारक बनाए गए हैं, भले ही उनका इतिहास की किताबों में उल्लेख न किया गया हो। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेरी […]
सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट, 4% बढ़ेगा महंगाई भत्ता
पटना: बिहार की नीतीश सरकार दिवाली-छठ से पहले नीतीश सरकार राज्यकर्मियो-पेंशन धारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य के वित्त विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले राज्यकर्मियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। और अब राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली बाकी है। उम्मीद जताई जा रही हैकि आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। फिलहाल राज्य में बिहार के सरकारी कर्मियों और पेंशन धारकों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। इसमें इसमें चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाने […]
राम मंदिर में होगी अक्षत पूजा, ट्रस्ट ने ऑर्डर किया 100 क्विंटल चावल, घर-घर पहुंचाया जाएगा प्रसाद
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आगामी पांच नवम्बर को होने वाली ‘अक्षत पूजा’ के लिये 100 क्विंटल चावल मंगवाया है। पूजा के बाद इसे देश भर में रामभक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने मंगलवार को बताया कि ट्रस्ट ने 100 क्विंटल चावल का ऑर्डर दिया है जिसका इस्तेमाल ‘अक्षत पूजा’ में किया जाएगा और फिर उसे देश भर में रामभक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। चंपत राय ने बताया कि इसके साथ ही एक क्विंटल पिसी हुई हल्दी और देसी घी का भी ऑर्डर […]
17 नवंबर को होगा महाबदलाव, सूर्य-मंगल की बनेगी युति, इन राशियों की भरेगी तिजोरी
इंदौर। एक निश्चित अवधि के बाद ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य और मंगल ग्रह का मिलन होने वाला है। यह युति 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में होगी। 16 नवंबर को मंगल इस राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, सूर्या का वृश्चिक राशि में गोचर अगले दिन होगा। मंगल और सूर्य के संयोग से कुछ […]
नागदा में एसएसटी टीम ने पकड़ा तीन क्विंटल मावा, जांच के लिए भेजे नमूने
नागदा जंक्शन। चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी टीम द्वारा की जा रही जांच के दौरान सोमवार की शाम विभाग की टीम ने उन्हेल से एक कार में ले जाए जा रहे 3 क्विंटल मावे की सैंपलिंग की कार्रवाई कर संबंधित को सुपुर्दगी में दे दिया। चुनाव आचार संहिता के चलते एसएसटी व एफएसटी दो टीम का गठन किया गया है। इसमें लगभग सभी विभाग के अधिकारी शामिल हैं। प्रतिदिन टीम द्वारा हताई पालकी के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते सोमवार की शाम उन्हेल से नागदा रेलवे स्टेशन पर से ट्रेन द्वारा बुक कराने के […]
दो ट्रेनों के बीच टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, राहत-बचाव कार्य जारी
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां 2 ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई है, जिसकी वजह से पैसेंजर ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गई. इस हादसे में कथित तौर पर 6 की मौत हुई है और अभी तक 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, कोथावलासा (एम) अलमांदा-कंटाकापल्ली में विशाखा से रायगढ़ा जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. घायलो में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इस बीच मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है. न्यूज़ एजेंसी […]


शेयर करें







