- देश:‘मन की बात’ में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देशवासी!
- खेल:IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!
- मनोरंजन:Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड
- विदेश:America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘No Kings Protest’ का असर, जानें इसके मायने
- व्यापार:Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मची खलबली
- टेक्नोलॉजी:Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल
- धार्मिक:Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीया
- लाइफ स्टाइल:Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार
- देश:West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बैठक
- उत्तरप्रदेश:कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की सरेआम हत्या
- देश:‘मन की बात’ में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देशवासी!
- खेल:IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!
- मनोरंजन:Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड
- विदेश:America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘No Kings Protest’ का असर, जानें इसके मायने
- व्यापार:Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मची खलबली
- टेक्नोलॉजी:Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल
- धार्मिक:Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीया
- लाइफ स्टाइल:Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार
- देश:West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बैठक
- उत्तरप्रदेश:कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की सरेआम हत्या
Day: May 2, 2024
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार
लोकसभा चुनावों के दौरान डीपफेक वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका दाखिल की गई थी. मांग की गई थी कि इस बाबत चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए. हालांकि, कोर्ट ने चुनाव आयोग को कोई भी निर्देश देने से इनकार कर दिया है. जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने कहा कि कोर्ट चुनावों के दौरान ऐसे निर्देश नहीं दे सकता. उसे भरोसा है कि चुनाव आयोग उचित कार्रवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि चुनाव के बीच कोर्ट कोई निर्देश नहीं दे सकती. इसे चुनाव आयोग पर छोड़ दें. हमें उन […]
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बुधवार को धमकी भरे ईमेल मिले थे. इसमें स्कूलों में बम रखे होने की बात कही गई थी. मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पता चला है कि इससे पहले भी एक स्कूल में धमकी भरे ईमेल आए थे, इसका रूस कनेक्शन था. इस बात की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट से हो चुकी है. दरअसल, 28 नवंबर 2022 और 12 अप्रैल 2023 को सादिक नगर में इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिये धमकी मिली थी. मगर, जांच अभीतक बेनतीजा रही. इंटरपोल की जांच में रूसी कनेक्शन सामने आया था. ये धमकी […]
दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी
पिछले वर्ष सितंबर-2023 में धार्मिक नगरी उज्जैन में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला काफी सुर्खियों में छाया था, जिसमें बड़नगर रोड पर स्थित दंडी आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा द्वारा रेप पीड़िता की मदद करने पर उनके इस कार्य को काफी सराहा गया था और पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा को यह कार्य करने पर हीरो भी बनाया था, लेकिन इस मामले को हुए अभी एक वर्ष भी नहीं बीता है कि वही आचार्य राहुल शर्मा अब खुद यौन शोषण के मामले में उलझ चुके हैं, जिन्हें आज शाम तक जेल जाना होगा. पिछले वर्ष 2023 सितंबर को […]
औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद की सभा से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये औरंगजेब की औलाद आ गए हैं, जो विरासत टैक्स लगाएंगे, जैसे औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया था. ये आपके हक पर डकैती है. उन्होंने कहा कि आज ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर के लिखे काम के ठीक उल्ट कर रहे हैं. धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे और पिछड़े और दलितों का आरक्षण छीनने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने भी और बीएसपी ने भी अपना […]
रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क
2021 और 2022 के बाद 2024 में भी भारत की लगभग वैसी ही क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में जाएगी. बीसीसीआई ने 30 अप्रैल को जून में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इसमें ज्यादा चौंकाने वाले फैसले नहीं थे, खास तौर पर बैटिंग ऑर्डर में. इसका मतलब ये है कि जो कमजोरी पिछले 2 टी20 वर्ल्ड कप में दिखी थी, वो ही इस बार भी दिखेगी. इसमें कप्तान रोहित शर्मा की वो परेशानी भी है, जिसे वो मानते तो नहीं हैं लेकिन बार-बार सच्चाई सामने आ जाती है. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले […]
तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?
एक समय था जब देश में तवायफों का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था. बड़े-बड़े रसूकदार लोग, अधिकारी लोग तवायफों की महफिल में जाते थे. तवायफें अदब से पेश आती थीं. उनके अंदर फन था. फन की कद्र थी. और साथ में मोहकता थी. और उस मोहकता के जाल में न जाने कितने फंसे. कितने दिल टूटे, कितने बर्बाद हुए. इसका कोई हिसाब नहीं. लेकिन एक समय तवायफों का वर्चस्व रहा. उनका बल इतना था कि उनके इशारों पर फिरंगी तक नाचते थे. रुतबा ऐसा कि बड़ी-बड़ी महारानियों का अंदाज फीका पड़ जाए. दौलत इतनी कि रखने के […]
अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह
अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी ब्याज दरों में लगातार 6वीं बार कोई बदलाव ना करने का फैसला लिया. इस फैसले से उन्होंने उन तमाम अफवाहों को धराशाई कर दिया कि आने वाले महीने में ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है. इसका मतलब है कि फेड आने वाले महीने में ब्याज दरों में इजाफे का कोई प्लान नहीं बना रही है. जिसके बाद विदेशी बाजारों से लेकर भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड की कीमत में इजाफा देखने को मिला. दोपहर तक ये तेजी धीरे-धीरे कम होती रही. जानकारों की मानें तो अभी तक […]
मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश
अगर आपके स्मार्टफोन में किसी का नंबर सेव नहीं है और आपके पास कोई अनजान नंबर से कॉल आती है, तो आपके दिमाग में पहला सवाल यहीं आता है कि कॉल करने वाला कौन हो सकता है. अगर अक्सर आपके साथ ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देशभर में टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन लागू करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अगर आपके फोन पर कोई अनजान व्यक्ति कॉल करेगा तो उसका नाम आपको अपने फोन की स्क्रीन पर दिखाई देगा.
वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!
हिन्दू धर्म में हर साल वैशाखी अमावस्या का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. वैशाखी अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए दीपदान करने का बहुत महत्व है. इस दिन शाम के समय अगर कोई दीपदान करता हैं तो उसके पूर्वजों को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन दीपदान करने से लोगों को आकाल मृत्यु का भय भी नहीं सताता है. वैशाखी अमावस्या के दिन शाम के समय दीपदान करने से लोगों को संयम, आत्मबल और आत्मविश्वास प्राप्त होता है. इस अमावस्या पर तेल का दीपक जलाने सेल लोगों को शनि के […]
सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल
सऊदी अरब और UAE में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को फिर तेज तूफान के साथ बारिश की दस्तक के बाद UAE प्रशासन ने देश भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है. कई जगहों की बिजली भी प्रभावित हुई है. आज सुबह होते ही UAE वासियों ने तेज बारिश का सामना किया. तेज बारिश और तूफान की वजह से कई लोग अपने दफ्तरों के लिए नहीं जा पाए. इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस बारिश से प्रभावित हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल […]
शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल
हर किसी को लंबे और घने बाल चाहिए. लेकिन आजकल बाल झड़ना और कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. जिसके लिए लोग कई तरह के महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उसके बाद भी कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है. बल्कि उसमें मौजूद केमिकल भी हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए कई लोग दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं. आपने तस्वीरों में देखा होगा या फिर आपकी दादी नानी ने कभी उनके लंबे या घने बालों के बारे में आपको बताया होगा. उनके लंबे और घने बालों का राज […]
कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में सभी पार्टियां जोरो-सोरो से लगी हुई हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की चुनावी प्रचार-प्रसार रैली में पूरी तरह भाग ले रही हैं. उन्होंने हाल ही में एक रैली की जिसमें उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर तंज कसते हुए हमला किया. हिमाचल प्रदेश के रामपुर में 1 मई को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने निवास स्थान पदम पैलेस पर अपने बेटे और लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार की बैठक की. […]
नमाज अदा करते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में थम गई सांसें
इन दिनों हार्टअटैक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजिबाद से भी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां नमाज अदा करते वक्त एक बुजर्ग को अचानक से हार्ट अटैक आया और उनकी देखते ही देखते मौत हो गई. घटना गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है. यहां नमाज अदा कर रहे एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक का नाम हाजी हनीफ (80) बताया जा रहा है, जोकि आर्मी से रिटायर्ड थे. हाजी हनीफ आदर्श कॉलोनी में रह रहे थे और नजदीकी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए हुए […]
महाराष्ट्र के तीसरे चरण में पवार परिवार की परीक्षा, अजित पवार का तय होगा भविष्य?
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 सीटों पर सात मई को वोटिंग है और 258 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. इस फेज में पश्चिमी महाराष्ट्र से सात, कोंकण और मराठवाड़ा से दो-दो सीटों पर चुनाव है. बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच भले ही मुकाबला हो, लेकिन असल अग्निपरीक्षा शरद पवार परिवार की होनी है. एक तरफ सुप्रिया सुले को पिता शरद पवार की विरासत को बचाए रखने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ अजित पवार के सियासी भविष्य का फैसला भी तीसरे चरण में होना है. लोकसभा […]
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने गुरुवार को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं. उन्होंने जद (एस) के टिकट पर इस बार भी हासन से चुनाव लड़ा है. चुनाव से ठीक पहले, सोशल मीडिया […]


शेयर करें






