- झारखण्ड:Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम
- झारखण्ड:Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान
- झारखण्ड:खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- ‘मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो’, फायरिंग के बाद दोनों गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़:Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बात
- छत्तीसगढ़:Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़:बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं है ये जंग
- छत्तीसगढ़:Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर
- छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्रम की डिटेल
- छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती में इनका रहा दबदबा
- छत्तीसगढ़:Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
- झारखण्ड:Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम
- झारखण्ड:Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान
- झारखण्ड:खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- ‘मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो’, फायरिंग के बाद दोनों गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़:Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बात
- छत्तीसगढ़:Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़:बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं है ये जंग
- छत्तीसगढ़:Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर
- छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्रम की डिटेल
- छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती में इनका रहा दबदबा
- छत्तीसगढ़:Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
Day: May 9, 2024
मुंबई-बेंगलुरू की मांग, समर सीजन में नई फ्लाइट मिलने की उम्मीद
जबलपुर। जबलपुर को अत्याधुनिक विमानतल की सुविधा तो मिल गई है लेकिन विमानों की संख्या कम हो गई हैं कई बड़े शहरों से जबलपुर के कनेक्टिविटी नहीं है। समर सीजन में जहां ट्रेनों में बुकिंग फुल है वहीं विमानों की कमी घूमने फिरने के शौकीनों को अखर रही है। इधर व्यापारी, विद्यार्थी और ब्योरोकेट्स के लिए भी विमान सेवाएं कम होने से समस्या आ रही है। समर सीजन के शेड्यूल में अभी मुबंई और बैंगलुरू जैसे शहरों के लिए नियमित विमान सेवा शामिल नहीं है जबकि इसकी मांग बनी हुई है। शहर के कई जनप्रतिनिधियों ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय […]
मेडिकल कालेज के आक्सीजन पाइप लाइन में छेद, गैस रिसाव की आवाज सुन घबराए लोग
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के अस्पताल की आक्सीजन पाइप लाइन फूटने और गैस रिसाव की तेज आवाज सुनकर लाेग घबरा गए। तत्काल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की कसरत में पाइप लाइन के फूटे भाग की मरम्मत कर ली गई। इस दौरान मरीजों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। घटना मंगलवार को देर रात की है। जांच में आक्सीजन पाइप लाइन में ऊपर की ओर एक छेद मिला है। किसी वस्तु के गिरने से पाइप लाइन में इस प्रकार का छेद होने की आशंका व्यक्त की गई है।\ शिश रोग विभाग के […]
प्रयागराज में SDM ज्योति मौर्य के देवर पर जानलेवा हमला, घर के ही मेंबर पर लगा आरोप
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एसडीएम ज्योति मौर्य के देवर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ज्योति मौर्य के देवर ने हमला करवाने का आरोप अपनी ही पत्नी पर लगाया है. जिसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार मौर्य प्रयागराज के गंगानगर में रहते हैं. बुधवार को कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. विनोद की तहरीर पर […]
ट्रक के आगे-पीछे थे अलग-अलग नंबर, सोयाबीन के भूसे में छुपा 28 क्विंटल डोडाचूरा जब्त
मंदसौर। दलौदा पुलिस ने महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित फरीद के ढाबे के पास दबिश देकर भूसे से भरे ट्रक से 28 क्विंटल 40 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। मौके से पंजाब के भटिंडा व मोगा के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ट्रक के भी आगे व पीछे अलग-अलग नंबर की प्लेट लगा रखी थी। डोडाचूरा सोयाबीन के भूसे के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे। बुधवार को दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर सौंपा है। पुलिस अब मामले में डोडाचूरा के संबंध में अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर […]
चीखता चिल्लाता रहा, रहम की भीख मांगता रहा… युवकों ने ड्राइवर को दी तालिबानी सजा
आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. उनमें कुछ बेहद जरूरी तो कुछ भ्रामक व असंवेदनशील किस्म के होते हैं. ऐसा ही एक असंवेदनशील वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक युवक को बेरहमी से मारा जा रहा है. डीजल चोरी करने के शक में युवक की पिटाई की गई. वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को प्लास्टिक के पाईप से बेरहमी से मार रहे हैं. युवक हाथ जोड़कर उन लोगों से जिंदगी की भीख मांग रहा है, लेकिन तीनों […]
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में अनोखा गांव…जहां लोग चुनते हैं दो सांसद और दो विधायक
सुसनेर। साल 2013 में एमपी में आगर मालवा नाम का नया जिला बनाया गया था. इस जिले में एक गांव आमला… इस गांव की अजब ही कहानी है। गांव के लोग दो विधायक और दो सांसद चुनते हैं इतना ही नहीं आमला गांव की गलियां चार-चार तहसीलों में पड़ती हैं। मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव है, जिसके दो-दो सांसद और दो-दो विधायक हैं, इसके अलावा चार तहसीलदार और दो एसडीएम हैं। केवल 1600 लोगों की आबादी वाले इस गांव की सीमा ऐसी बंटी हुई है कि बच्चे रहते अलग तहसील क्षेत्र में हैं और पढ़ने दूसरी तहसील में जाते हैं। […]
मुरैना महापौर शारदा सोलंकी जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
मुरैना नगरनिगम की महापौर शारदा सोलंकी के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई याचिका को खारिज कर दिया गया है। याचिका मेयर चुनाव में शारदा सोलंकी से हारी भाजपा मीना जाटव ने कोर्ट में दाखिल की थी। यहां बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही शारदा सोलंकी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई है। उनके भाजपा में शामिल हाेने के पीछे इसी याचिका को माना जा रहा था। मेयर चुनाव के बाद भाजपा की प्रत्याशी रही मीना जाटव ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया था कि महापौर शारदा सोलंकी उत्तर प्रदेश की रहने […]
युवती का नहाते हुए वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपित मकान मालिक गिरफ्तार
इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किरायेदार युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। मकान मालिक ने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपित युवती से रुपयों की मांग करने लगा था। युवती ने अपने पिता को घटना बताई। इस मामले में बुधवार रात पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया गया। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती ने नितिन नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नितिन के घर किराये से रहने आई थी। युवती की शादी […]
मुंह दबाकर सिर पर पत्थर से किया था हमला, घायल पत्नी की तीसरे दिन मौत
इंदौर। जानलेवा हमले में घायल ममता नामक महिला की मौत हो गई। ममता पर उसके पति मोहन ने हमला कर दिया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था । इसके बाद ममता ससुराल से अपने भाइयों के साथ रहने आ गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। महिला ने घटना के तीन दिन बाद दम तोड़ दिया। खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 5 मई की पाकीजा काॅलोनी (खजराना) की है। 30 वर्षीय ममता का पति मोहन दाइना शराब पीकर मारपीट करता था। इसके बाद ममता परेशान होकर भाई […]
संदिग्ध हालात में एसआई के पैर में लगी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
संदिग्ध हालात में एसआई के पैर में गोली लगी है। एसआई को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस पहले इस मामले को छिपाती रही। यहां बता दें कि बुधवार को डीएसपी के गनर ने आत्महत्या की थी। जानकारी के मुताबिक साइबर सेल प्रभारी एसआई अभिषेक सिंह जादौन के पांव में गोली लगने के बाद घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस कर्मचारी इस घटना को पहले तो छुपाते रहे और पांव में सरिया घुसने की बात बताते रहे थे। लेकिन डॉक्टरों ने साफ़ कहा कि पांव में गोली लगी है। […]
खेत में सब्जी तोड़ रहा युवक अचानक मौत के मुंह में पहुंचा…अब अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
घोड़ाडोंगरी तहसील के पहाड़पुर गांव में बुधवार को खेत में करेले तोड़ने के दौरान एक युवक फिसलकर गिर गया। जिससे युवक का हाथ सांप के बिल में चला गया। सांप ने युवक के हाथ में काटा लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन सांप का दांत भी लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव में खेत में करेले तोड़ने के दौरान विजय बैरागी फिसलकर गिर गया। जिससे उसका का हाथ […]
पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान हाल में पहुंचा अस्पताल, खाना मांगने पर हुआ था विवाद
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला ने खाना मांगने पर गुस्से में आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। पीड़ित पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा जहां इलाज के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरान कर देने वाला यह मामला डौंडीलोहारा चौकी का है। अशोक जोशी ASP बालोद ने बताया कि ग्राम खेरथा बाजार निवासी पुनित राम सिन्हा 34 वर्ष जो मजदूरी का काम करता है, दोपहर में घर पर था। उसकी पत्नी सरिता बाई सो रही थी। उसने […]
नर्मदा नदी में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भाई – बहन नर्मदा नदी में डूब गए। आपको बता दें कि नदी में डूबने से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। घटना सांई खेड़ा में सोकलपुर घाट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षित और हर्षिता अपने परिवार के साथ वैशाख महीने की अमावस्या को नर्मदा नदी के सोकलपुर घाट में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी की तरफ चले गए। इसके बाद बहन और भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना […]
छतरपुर में अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
छतरपुर के लवकुशनगर पुलिस अनुविभाग अंतर्गत गोयरा थाना के कस्बा में स्थित पहाड़ी में एक युवती की अर्धनग्र अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले घर से निकली युवती लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश पहाड़ी से बरामद हुई। प्रथम दृष्टया सामूहिक दुराचार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड से जल्द पर्दा उठाने की बात कही है। युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एफएसएल टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण गोयरा पहुंचे और घटना स्थल का […]
आकाश आनंद पर मायावती के एक्शन से दलितों में क्या संदेश गया?
बहुजन समाज समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को 10 दिसंबर 2023 को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने के साथ-साथ अपना सियासी उत्तराधिकारी घोषित किया था. अब मायावती ने पांच महीने के बाद अपना फैसला वापस ले लिया है और कहा कि पूर्ण परिपक्व होने तक आकाश आनंद को दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है. मायावती ने आकाश आनंद पर फैसला ऐसे समय लिया है जब 2024 के चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हुई थी, लेकिन अभी चार चरणों के चुनाव बाकी है. ऐसे में मायावती के एक्शन पर बहुजन समाज […]


शेयर करें






