- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
Day: September 6, 2024
बकरी चोरी की तालिबानी सजा! चोरों को खूंटे से बांधकर मारा, एक की मौत; दूसरा गंभीर
बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला. भीड़ ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया, फिर खूंटे में बांधकर उनकी जमकर पिटाई की. पिटाई में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलवस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के भावनंदपुर गांव की है. दोनों युवकों की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार और मोहित कुमार के […]
भांग की कमाई से दूर होगा हिमाचल सरकार का आर्थिक संकट! सदन में प्रस्ताव पेश
हिमाचल प्रदेश की सरकार इस समय बड़ा आर्थिक संकट झेल रही है. संकट से घिरी प्रदेश ने अब कमाई का नया तरीका निकाला है. सरकार अब भांग से कमाई करेगी. भांग की खेती को लीगल करने और भांग के औषधीय व इंडस्ट्री सेक्टर में इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस सरकार ने इसका प्रस्ताव विधानसभा सदन में रखा. हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखा और इस पर चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के लिए एक […]
पटना: जेपी नड्डा ने IGIMS में नेत्र संस्थान का किया उद्घाटन, दरभंगा AIIMS पर क्या बोले CM नीतीश?
बिहार को सेहत के क्षेत्र में बडी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में नवनिर्मित नेत्र संस्थान का उद्घाटन किया. यह नई इकाई 188 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रथम तल पर जाकर ओपीडी, वार्ड एरिया, ऑपरेशन थियेटर रूम, जेनरल वार्ड की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आईजीआईएमएस में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट के माध्यम से 850 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं […]
जम्मू कश्मीर चुनाव: घाटी में 14 कश्मीरी पंडितों में दाखिल किया नामांकन, 25 सितंबर को है मतदान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए घाटी से चुनाव लड़ने के लिए अब तक 14 कश्मीरी पंडितों ने नामांकन दाखिल किया है. कश्मीरी पंडितों का उद्देश्य अपने समुदाय के सदस्यों की वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित करना है. इनकी संख्या करीब 3 लाख तक है. श्रीनगर का हब्बा कदल विधानसभा क्षेत्र विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए लड़ाई का मैदान बन गया है. यहां विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को मतदान है. हब्बा कदल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही 25 सितंबर को 26 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतदान है. चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. […]
‘सुधरेगा नहीं तो हटेगा’… औरैया में BJP जिलाध्यक्ष और CMO में हुई बहस, मंत्री ने अधिकारी को दे दी चेतावनी
औरैया जिले में शुक्रवार को मंत्री डॉ. संजय निषाद के सामने BJP जिलाध्यक्ष और CMO के बीच तीखी बहस हो गई. BJP जिलाध्यक्ष ने मंत्री के सामने ही CMO को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि इन्होंने जिले का माहौल खराब कर रखा है. चाहे जिससे भी इनके बारे में पूछ लीजिए. ये पूरी तरह से भ्रष्ट हो गए हैं. BJP जिलाध्यक्ष के गुस्से को देखकर मंत्री ने उन्हें शांत कराया और कहा कि अगर ये सुधरेंगे नहीं तो हटेंगे. शुक्रवार को औरैया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे. […]
कोलकाता रेप मर्डर केस: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का खुला नया राज, अब मिला आलीशान बंगला
कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. अब इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रही है. शुक्रवार को ईडी की छापेमारी के दौरान राज्य के दक्षिण 24 परगना जिला के कैनिंग में संदीप घोष का एक बंगला मिला. ईडी ने इस बंगले पर हिरासत में लिये गये प्रसून चटर्जी के साथ रेड किया. करोड़ों की लागत से यह बंगला बनाया गया है. कैनिंग-2 ब्लॉक के घुटियारी शरीफ के नारायणपुर मौजा में कई सौ बीघे खाली जमीन के बीच हरे […]
नाबालिग बहनों को किडनेप किया, 40 दिन तक करते रहे गैंगरेप: पुलिस ने ऐसे ढूंढा
राजस्थान में अगवा करने के बाद दो नाबालिग बहनों के साथ करीब 40 दिनों तक गैंगरेप किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपियों को गिरफ्तारी और मासूम बच्चियों के परिवारवालों को सहायता दिलाने के लिए पुलिस थाने के सामने स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा भी किया. दोनों ही बच्चियां जुलाई के महीने में लापता हो गई थी. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र का है. जहां पर 19 जुलाई को दो नाबालिग बहनें जिनकी उम्र महज […]
जम्मू-कश्मीर में आधी आबादी को नहीं मिली कभी हिस्सेदारी, पांच दशक में सिर्फ 12 महिलाएं बनीं विधायक
जम्मू-कश्मीर की सियासत में महबूबा मुफ्ती पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं, लेकिन ‘आधी आबादी’ को उनकी भागीदारी के लिहाज से हिस्सेदारी नहीं मिल सकी है. महिलाओं को टिकट देने में राजनीतिक दलों के हाथ हमेशा से तंग रहे हैं. इसी का नतीजा रहा कि कभी दो तो कभी तीन महिलाएं विधानसभा में चुनकर आती रही हैं. 1972 से लेकर 2014 तक यानि पांच दशक के सियासी इतिहास में 12 महिलाएं ही विधायक बन सकी हैं. ऐसे में अब देखना है कि इस बार के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कितनी महिलाएं विधायक चुनी जाती हैं? जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के समाप्त […]
अग्निवीरों को 20% कोटा, आईटी हब और मेट्रो… जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी के 25 संकल्प
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से बीजेपी ने 25 बड़े वादे किए हैं. इसमें अग्निवीरों को जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों में 20% कोटा देने का वादा है. आईटी हब बनाने का जिक्र है और जम्मू व कश्मीर दोनों रीजन में मेट्रो सेवा चालू करने की बात कही है. संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर बहुत अहम रहा […]
सिर पर मुकुट, हाथ में चक्र और लाल धोती… दिखी लालबाग के राजा की पहली झलक
यूं तो गणेश उत्सव का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास तरीके से मनाए जाने के लिए जाना जाता है. यहां के लालबाग राजा की पूजा काफी प्रचलित है. यहां के मुखदर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इस बार लालबाग के राजा की पहली तस्वीर सामने आई है. इसबार उनका मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लालबाग राजा के मुकुट को 16 करोड़ रुपए का बनाया गया है. इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से शुरू होनी हैं, इसलिए यहां तैयारियां लगभग पूरी […]
केन्या के स्कूल हॉस्टल में आग लगने से 17 स्टूडेंट्स की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे
केन्या में एक स्कूल के हॉस्टल में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई है. हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है, क्योंकि कई छात्र गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने बच्चों को बाहर निकाला और नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस हॉस्टल में 14 साल तक के […]
हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन टूटने की कगार पर, 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में AAP
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर है. हरियाणा में आप 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है. गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत हो रही थी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बात पर सहमति नहीं बन पायी है. सूत्रों के कहना है कि हरियाणा में कांग्रेस और BJP के कई नाराज नेता आप में शामिल हो सकते हैं. रविवार को आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को पहली लिस्ट जारी कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा की […]
महिला ने सलमान खान के गालों पर हाथ फेरा, वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका, भाईजान की सादगी ने जीता दिल
सलमान खान का फैन बेस इतना तगड़ा है कि कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता. छोटी उम्र के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक उन्हें पसंद करते हैं. लोगों से उनको खूब सारा प्यार मिलता है, इस प्यार की वजह वो खुद हैं. लोग उनकी एक झलक के लिए कुछ भी करने को तैयार होते है. अपने फैन से उनका लगाव उन्हें बाकी सभी से अलग बनाता है. इसी बीच सलमान खान अपने एक फैन के साथ बात करते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर वो लोगों के बीच अपनी सादगी के लिए काफी ज्यादा तारीफ हासिल कर रहे हैं. […]
कन्हैया लाल मर्डर: फरहाद के बाद अब जावेद बाहर…’मुख्य साजिशकर्ता’ को किस आधार पर मिली जमानत?
करीब दो साल पहले राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एक और आरोपी, मोहम्मद जावेद को जमानत मिल गई. इससे पहले 1 सितंबर 2023 को आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला को भी जमानत मिल चुकी है. जावेद को तो राजस्थान उच्च न्यायालय से बेल मिली जबकि फरहाद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कोर्ट ने जमानत दिया था. मोहम्मद जावेद पर कन्हैया लाल की हत्या से पहले इलाके की रेकी करने का आरोप था. कन्हैया की हत्या के एक महीने के बाद जावेद की गिरफ्तारी एनआईए ने की थी. एनआईए इस केस की जांच हत्या के […]
विराट कोहली ने एक साल में कमाए 847 करोड़ रुपये, फिर भी नहीं बन पाए नंबर वन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है. खास तौर पर बात अगर क्रिकेटरों की करें तो मौजूदा दौर में उनसे ज्यादा नेटवर्थ किसी के पास नहीं है. क्रिकेट के मैदान के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में वो सबसे ऊपर हैं. एक बार फिर ये बात साबित हो गई है क्योंकि पिछले 12 महीनों में दुनियाभर के क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा कमाई भी कोहली ने की है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में पूर्व भारतीय कप्तान की इनकम 847 करोड़ रुपये रही. फिर […]




शेयर करें

