- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
Day: December 2, 2024
खानदान बढ़ाने के लिए ज्यादा बच्चे जरूरी…भागवत के समर्थन में बरेली केउलेमा
संघ प्रमुख मोहन भागवत के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला बयान सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी बात पर साव खड़े कर रहे हैं. तो वहीं बरेली की उलेमा भागवत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने संघ प्रमुख के बयान का समर्थन किया है. उनका कहना है कि खानदान की नस्ल को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का होना बेहद जरूरी है. मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि बच्चों का ना होना क्या होता है, ये उनसे पूछिए जिनके शादी के सालों बाद […]
DJ के साउंड में दब गई मदद की आवाज, एक-एक कर 3 युवकों ने तोड़ा दम; कैसे हुआ हादसा?
बिहार के पूर्णिया जिले के टीकापट्टी में डुमरी एसएच सड़क पर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद तीनों सड़क पर तड़पते रहे और मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन पास में ही एक शादी समारोह में बज रहे डीजे में सभी की आवाज दब गई. मृतकों की पहंचान टीकापट्टी गांव के ही जिम्मी यादव (19), रोहित चौधरी (19) और विशाल कुमार (20) के रूप में की गई. घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि तीनों दोस्त गांव से निकलकर लंका टोला की तरफ एक […]
10 साल, 219 मुठभेड़ और 123 नक्सलियों का खात्मा… जानें ओडिशा में कब-कितने नक्सली मारे गए
ओडिशा में 10 साल में 123 नक्सली मारे गए हैं. नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए 219 ऑपरेशन में 11 जवान शहीद हुए हैं. ये जानकारी सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में दी. बीजेपी विधायक प्रशांत कुमार जगदेव के सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 2014 से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 123 नक्सली मारे गए हैं. ये आंकड़ा 1 जनवरी 2014 से 15 नवंबर 2024 तक का है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि साल 2016 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सबसे ज्यादा 36 नक्सली मारे गए. 2018 में […]
पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या क्यों बढ़ाई गई? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के उस फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की जिसमें मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 से बढ़ाकर 1500 कर दी गई है. सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में चुनाव आयोग से जवाब मांगा. अदालत ने आयोग के वकील से कहा कि आप जवाब में हलफनामा दाखिल करें. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से हलफनामे में यह भी बताने को कहा कि एक पोलिंग बूथ में कितने ईवीएम रहते हैं. अदालत ने चुनाव आयोग को हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय देते हुए […]
CM नीतीश ने बिहार विमेंस हॉकी टीम को किया सम्मानित, दिया 10-10 लाख का इनाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के बापू टावर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम को बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने के लिए सम्मानित किया. विजेता टीम की प्रत्येक खिलाड़ी और मुख्य कोच को 10 लाख का इनाम दिया. जबकि सपोर्टिंग स्टाफ को 5 लाख रुपये दिए गए. इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले कई विभागों और अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया. राजगीर में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया की टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले […]
पड़ोसी का चुरा लिया बकरा…पकड़ाया तो रोते हुए बताया 200 रुपये वाला कांड, पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को बकरा चुराते हुए पकड़ा गया. गांव वालों ने पहले तो इस युवक की खूब पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस दौरान उसने वारदात की जो वजह बताई, सुनकर सभी हैरान रह गए. बताया कि तीन दिन पहले उसकी जेब से 200 रुपये चोरी हो गए थे. इस रकम की भरपाई के लिए उसने पड़ोसी का बकरा चोरी किया था, लेकिन बेचने से पहले ही पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी […]
दो कौड़ी की चाय… टेस्ट गजब पर नाम है बदनाम; क्यों खास है इस शहर की चायलॉजी?
उत्तर प्रदेश के कानपुर को एक समय बड़ी बड़ी मिलों की वजह से ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहा जाता था. साथ ही इसे मजदूरों का शहर भी कहा जाता था, क्योंकि यहां की मिलों में लाखों मजदूर काम किया करते थे. ऐसे में कोई एक चीज जो मालिक और मजदूर को जोड़ती थी तो वो थी चाय. आधुनिक दौर में कानपुर में अब चाय अपने नए टेस्ट और नाम में मौजूद है. कानपुर में चाय की दुकानों के ऐसे अजीबोगरीब नाम हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर खींच लेते हैं. जब भी हम कहीं चाय पीते हैं और कोई हमसे पूछता […]
फिर विवादों में EVM, ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, दागा ये सवाल
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है. वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. चुनाव नतीजे जारी होने के बाद से ही महाराष्ट्र में ईवीएम को लेकर लगातार सियासी हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष लगातार ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. इस बीच शिवसेना UBT ने सोमवार 2 दिसंबर को एक बार फिर पोस्टल बैलेट और EVM के आंकड़ों में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. शिवसेना (UBT) सचिव और बांद्रा ईस्ट सीट पर जीत दर्ज करने वाले वरुण सरदेसाई चुनाव […]
पति के साथ मंदिर से लौट रही थी पत्नी, कार सवार युवकों ने किया युवती का किडनैप, 21 दिन पहले हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती की शादी एक युवक से करीब 21 दिन पहले हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी तरकुलहा माता के दर्शन के लिए गए थे. वापस आते समय जंगल सिकरी के पास कार सवार चार लोग पहुंचे और विवाहिता का अपहरण कर लिए. युवक ने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी. ऐसे में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की सच्चाई जानने में जुटी हुई है. क्षेत्र भौवापार गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि […]
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और चिन्मय दास की गिरफ्तारी के खिलाफ सीमा पर प्रदर्शन, लोगों में दिखा आक्रोश
बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमले और इस्कॉन भिक्षु चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल से सटे बांग्लादेश सीमा पर भारतीय हिंदुओं द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. ये लोग अपने हाथों में तीरंगा और भगवा ध्वज लेकर आए हैं. और बांग्लादेश से हिंदुओं की हत्या बंद करने की मांग कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल भर से हजारों भिक्षु सोमवार को उत्तर 24 परगना में पेट्रापोल सीमा पर प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं. वे बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और पड़ोसी देश में गिरफ्तार हिंदू नेता […]
पत्नी और सास की हत्या के बाद भी बैठा रहा पति, पुलिस पहुंची तो बोला- घर वालों को बता देना
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी. वारदात के बाद भी वह हाथ में चापड़ लेकर वहीं बैठा रहा. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने खुद का सरेंडर किया और कहा कि उसे इन दोनों की हत्या से कोई अफसोस नहीं है. उसने पुलिस से गुहार करते हुए कहा कि उसके घर वालों को इस घटना और उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे देना. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात […]
भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल, घर में मिली तीन पेटी बाइबिल
भोपाल : धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय विश्व हिंदू परिषद और […]
मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर, अगले 48 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। ठंड का जलवा बरकरार मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली […]
मध्य प्रदेश में अब बिल्डर खुद कर सकेंगे अपने प्रोजेक्ट में प्रापर्टी की रजिस्ट्री, मिलेंगे सब रजिस्ट्रार के अधिकार
भोपाल। राज्य सरकार अब रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा) में पंजीकृत बिल्डरों (निजी निर्माणकर्ता) को भी सब रजिस्ट्रार का अधिकार देने जा रही है। इससे वह अपने प्रोजेक्ट में संपत्ति की रजिस्ट्री खुद कर सकेंगे। राज्य सरकार शुरुआत में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड और भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक-एक अधिकारी को सब रजिस्ट्रार के अधिकार देगी। इसका प्रस्ताव तैयार है। मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही यह नई व्यवस्था प्रदेशभर में लागू हो जाएगी। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड या विकास प्राधिकरण के किसी अधिकारी को सब रजिस्ट्रार का प्रभार दिया जाएगा। यह अधिकारी प्रदेश में हाउसिंग बोर्ड या विकास प्राधिकरण […]
पैसों के लिए युवक को उतार दिया गया मौत के घाट ,जानिए क्या है पूरा मामला
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पैसों के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि आशाग्राम रोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है, पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि युवक के साथ मारपीट की गई है और उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार […]




शेयर करें

