- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- देश:Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा पत्र; की कड़ी कार्रवाई की मांग
- दिल्ली/NCR:Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया ‘फ्रॉड डे’
- दिल्ली/NCR:दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए कई नेता
- दिल्ली/NCR:रेखा गुप्ता का ‘मिशन दिल्ली’! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भावुक?
- दिल्ली/NCR:Delhi Crime: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिले 3 शव, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
Day: March 16, 2025
उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत, आतिशबाजी से हुआ हादसा
दक्षिणी यूरोपीय देश उत्तर मैसेडोनिया में एक नाइट क्लब में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में 51 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 100 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देश के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी स्कोप्जे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोकानी शहर के पल्स नाइट क्लब में रविवार की सुबह आग लगी थी. बताया जा रहा है कि नाइट क्लब में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी चलने से ये हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर […]
कांग्रेस ने उड़ाया बोडो समझौते का मजाक…असम में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर हैं. रविवार (16 मार्च) को वो असम के कोकराझार में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बोडो समझौते पर हस्ताक्षर करने पर हमारा मजाक उड़ाया, लेकिन इस समझौते से बोडोलैंड में शांति और विकास आया. अपने संबोधन में शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 35 लाख की आबादी वाले बोडोलैंड के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए दिए हैं. बोडो युवाओं से उन्होंने कहा […]
दिल्ली के रिंग रोड होंगे डस्ट फ्री… सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण को लेकर बनाया ये प्लान
दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण सुधार के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. इस अभियान के तहत पूरी रिंग रोड को डस्ट फ्री बनाने और सड़कों के किनारे पौधे लगाने तथा ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने ठोस और कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार ने विभिन्न […]
भागलपुर में पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, 24 पर FIR, आरोपियों के परिजनों ने दी सफाई
बिहार में अब खाकी वर्दी भी सुरक्षित नहीं है. राज्य में लगातार पुलिसवालों पर हमला हो रहा है. बिहार के अररिया मुंगेर के बाद भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ. कहलगांव के अन्तिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कासड़ी माधोरामपुर गाँव में होली की रात को लोगों व बच्चों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हमले में एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं. घटना को लेकर मजिस्ट्रेट के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया. पुलिस ने 24 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा 5 अज्ञात पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर […]
कल दिल्ली में जंतर-मंतर पर मुसलमानों का हल्लाबोल, वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुसलमानों का जुटान है. वक्फ संपत्ति की रक्षा के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भारत की मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बिल के विरोध में जंतर मंतर पर पहुंचे. AIMPLB ने कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भारत के मुसलमानों को आवाज देता है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पोस्टर जारी कर कहा है कि हम भारतीय मुसलमानों को यह अहसास है कि वक्फ संशोधन बिल अवकाफ को हड़पने की एक सोची समझी साजिश है, जिसे किसी भी रूप […]
हम मुर्दों से नहीं लड़ते… कब्र हटाना तालिबान का काम, औरंगजेब की मजार पर ऐसा क्यों बोल गए आचार्य प्रमोद कृष्णम?
भारतीय राजनीति में इन दिनों औरंगजेब को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है. इस पर तमाम पार्टियों के नेताओं की टिप्पणियां सामने आ रही हैं. अब इस पूरे प्रकरण पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बयान सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत मर्दों से नहीं लड़ाई करता है. भारत का शौर्य और बहादुरी के किस्से इतिहास के पन्नों में दर्ज है. आचार्य प्रमोद ने वक्फ बोर्ड प्रकरण को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. अभी कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुई छावा मूवी के बाद से ही औरंगजेब को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इस […]
लोन नहीं चुका पा रही थी महिला, लोक अदालत में जज ने उठाया ऐसा कदम कि… वाह-वाह कह उठे लोग
वैसे तो अदालतों में रोज ही फैसले होते हैं, इनमें से कुछ फैसलों की खूब चर्चा भी होती है. बिहार की एक अदालत में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें भले ही कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन यह घटना सुर्खियों में है. इस घटना को जान और सुनकर आप भी वाह-वाह कह उठेंगे. दरअसल मामला बिहार के वैशाली में आयोजित लोक अदालत में बैंक लोन संबंधी एक मामले की सुनवाई से जुड़ा है. इस मामले की सुनवाई करते हुए जज ने खुद अपनी जेब से रकम निकालकर महिला का लोन भर दिया. इसे देखकर पहले तो लोग हैरान रह गए और […]
UP BJP में खत्म हुआ इंतजार, गोरखपुर-नोएडा समेत कई जिलाध्यक्षों का ऐलान, देखें लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी संगठन में जिलास्तर पर भारी बदलाव कर दिया है. बीजेपी ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, इटावा, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों और महानगरों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी प्रदेश संगठन में 98 जिले हैं. आज रविवार को करीब 60 जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए हैं. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि यूपी के 26 जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया रोक दी गई है. ज्यादा नामांकन और उम्मीदवारों की […]
चारपायी पर लेट कर मोबाइल में देख रहा था वीडियो, इतने में दबे पांव आया तेंदुआ; और फिर…
महाराष्ट्र के भोर तालुका क्षेत्र से एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो दबे पांव आए एक तेंदुए के अटैक का है. इस वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव आता है और एक कुत्ते को दबोच कर भाग जाता है. यह घटना उस समय हुई, जब कुत्ते का मालिक वहीं चारपायी पर लेट कर अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहा था. वायरल वीडियो को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. खासतौर पर लोगों को अपने पालतू जानवरों की चिंता सताने लगी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना दो दिन पहले […]
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी कार, तीन लोगों का मारी टक्कर; सिक्योरिटी गार्ड की गई जान
उत्तर प्रदेश के मेरठ में होली के दिन एक स्विफ्ट कार ने तीन लोगों की टक्कर मार दी, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. स्विफ्ट कार का ड्राइवर लापरवाही से कार चल रहा था. इस दौरान पहले उसने एक साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी और फिर दो युवक को टक्कर मार दी, जो सड़क पार कर रहे थे. टक्कर मारकर कार ड्राइवर भगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड की साइकिल उसकी कार में फंस गई थी, जिसके बाद लोगों ने उसकी पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर […]
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में मारुथुवर गिरफ्तार, करोड़ों रुपए गबन का लगा आरोप
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), मुंबई ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (एनआईसीबी) में हेराफेरी के मामले में वांछित आरोपी अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू ने बताया कि पिछले एक महीने से फरार अरुणाचलम ने रविवार सुबह मुंबई स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर उर्फ अरुण भाई पर गबन की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त करने का आरोप है. ईओडब्ल्यू ने कहा कि आरोप है कि अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर ने मुख्य आरोपी हितेश मेहता से एनआईसीबी की हेराफेरी की गई राशि में से करीब 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए. ईओडब्ल्यू ने फरार रहने […]
Jalandhar में खुले में सरेआम किया जा रहा है यह काम, कैमरे में कैद हुआ सब
जालंधर: होशियारपुर रोड पर नंगल शामा चौक के पास एक अहाते के बाहर खुले में लोगों को शराब पिलाई जा रही था और कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर भी पी रहे थे, जिसे वहां से निकल रहे दलित महासभा पंजाब के प्रधान राम मूर्ति लाडोवाली रोड ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने के बाद यह तस्वीरें मीडिया को भेज दी। तस्वीरों में टेबलों पर शराब की बोतले पड़ी हुई साफ दिखाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि बेखौफ होकर खुले में शराब पिलाकर सरकारी आदेशों की सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। राममूर्ति ने कहा कि यह गैर कानूनी […]
पंजाब में तड़कसार बड़ा Encounter, ज्वेलर्स पर गोलियां चलाने वाले को पुलिस ने मारी गोली
सिधवां बेट : कुछ दिन पहले जगराओं के लक्खा ज्वेलर्स पर गोली चलाने वाले बदमाश का जगराओं पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर कर दिया। जिस दौरान कथित आरोपी की टांग में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्खे ज्वेलर्स पर गोली चलाने वाले दो व्यक्तियों में से एक युवक जनेतपुरा से सदरपुरा की तरफ सेम पटरी के जरिए मोटरसाइकिल पर आ रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए. […]
बेखौफ चोरों का आतंक, शहर में एक विशाल मंदिर को बनाया निशाना
गुरदासपुर: स्थानिय रूलिया राम कालोनी में एक घर बने एक विशाल मंदिर को निशाना बना कर मंदिर से हिन्दू देवी देवताओं की पीतल की 8 मूर्तियां, 30 हजार रुपए नकद, पीतल व स्टील के बर्तन, डी.वी.आर. तथा अन्य समान चोरी कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदीप कुमार पुत्र राज पाल निवासी गुरदासपुर ने बताया कि वह रूलिया राम कालोनी में एक किराए के घर में रह रहे हैं तथा उन्होने घर में ही एक बढ़िया मंदिर बनाया हुआ है। इस मंदिर का सेवादार चंदन पुत्र माधव निवासी रूलिया राम कालोनी ने गत रात मंदिर को ताला लगा कर […]
जलालाबाद में खड़े मोटरसाइकिल के चंडीगढ़ में कटे चालान, हैरान कर देगा मामला
जलालाबाद: जलालाबाद में एक मोटरसाइकिल पी.बी.-10 एच.सी.-01637 के दो बार चंडीगढ़ में चालान कट गए लेकिन मालिक का दावा किया है कि वह कभी चंडीगढ़ ही नहीं गया और उसकी मोटरसाइकिल भी वहां नहीं गई। चालान जलालाबाद में मौजूद मोटरसाइकिल के चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर दोपहर एक बजे और शाम छह बजे काटे गए। मालिक को मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि उसकी बाइक पर चालान काटा गया है। उसने कहा कि उसे 2024 का भी एक चालान मिला है, जिससे कुल तीन चालान हो गए हैं, जिनकी राशि 2500 रुपए है। मालिक ने प्रशासन से गुहार लगाई है और […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































