जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का छलका दर्द, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कह दी ये बड़ी बात
सागर: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में हाल ही में एक घटना सामने आई जिसके बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को एक पत्र लिखा। इस पत्र में जूडा ने चिकित्सकों पर अनैतिक दबाव बनाने और उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। जूडा ने अपने पत्र में इस दुखद घटना के लिए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमें पूरी संवेदना के साथ यह दुखद घटना स्वीकार है, लेकिन जो दबाव और टारगेट चिकित्सकों पर डाला जा रहा है, वह पूरी तरह से ग़लत है।” एसोसिएशन ने इसे […]





