- खंडवा:ओंकारेश्वर (गणगौर का मायका): कल 13 मार्च से बोए जाएंगे ज्वारे, 150 साल पुरानी बाड़ी में सजेगा माता का दरबार
- खंडवा:खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: पामाखेड़ी में 8 नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लूटी लाइसेंसी बंदूक और कैश
- खंडवा:खंडवा में होटलों पर खाद्य विभाग का छापा: व्यावसायिक उपयोग करते 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- खंडवा:जनगणना-2027 की तैयारी: खंडवा में अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग, 15 अप्रैल से पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक
- खंडवा:दादाजी धाम खंडवा: 2030 तक बनेगा 84 खंभों का संगमरमर का भव्य मंदिर, दादा गुरु ने धर्म सभा में की बड़ी घोषणाएं
- खंडवा:कालमुखी में 5 लाख के दान किए भूखंड पर बना भव्य ‘गणगौर भवन’, ग्रामीणों के सहयोग से हुआ उद्घाटन
- खंडवा:एक्शन मोड में खंडवा कलेक्टर: लापरवाही पर 2 पटवारी निलंबित, छैगांवमाखन की आंगनवाड़ियों में TV और RO लगाने के निर्देश
- खंडवा:विश्व किडनी दिवस: खंडवा जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने बताए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
- देश:“नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
- व्यापार:Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
- खंडवा:ओंकारेश्वर (गणगौर का मायका): कल 13 मार्च से बोए जाएंगे ज्वारे, 150 साल पुरानी बाड़ी में सजेगा माता का दरबार
- खंडवा:खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: पामाखेड़ी में 8 नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लूटी लाइसेंसी बंदूक और कैश
- खंडवा:खंडवा में होटलों पर खाद्य विभाग का छापा: व्यावसायिक उपयोग करते 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- खंडवा:जनगणना-2027 की तैयारी: खंडवा में अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग, 15 अप्रैल से पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक
- खंडवा:दादाजी धाम खंडवा: 2030 तक बनेगा 84 खंभों का संगमरमर का भव्य मंदिर, दादा गुरु ने धर्म सभा में की बड़ी घोषणाएं
- खंडवा:कालमुखी में 5 लाख के दान किए भूखंड पर बना भव्य ‘गणगौर भवन’, ग्रामीणों के सहयोग से हुआ उद्घाटन
- खंडवा:एक्शन मोड में खंडवा कलेक्टर: लापरवाही पर 2 पटवारी निलंबित, छैगांवमाखन की आंगनवाड़ियों में TV और RO लगाने के निर्देश
- खंडवा:विश्व किडनी दिवस: खंडवा जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने बताए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
- देश:“नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
- व्यापार:Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
Month: March 2025
खंडवा में भीषण सड़क हादसा, कैंपर वाहन और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत दो घायल
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा के पास शनिवार रात करीब 8 बजे कैंपर वाहन और बाइक की आमने – सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार एक 15 वर्षीय किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना बांगरदा और चिकटीखाल के बीच की है। जब तीनों बांगरदा में बाजार करने आये थे। और बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच पुनासा तरफ से आ रहे कैंपर वाहन से उनकी भिड़ंत […]
फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण, दूल्हे की गाड़ी का कांच फोड़ा ,मारपीट की और दुल्हन को उठा ले गए बदमाश
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाइवे पर 8 से 10 बदमाशों ने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण कर लिया। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई है। घटना के तुरंत बाद दूल्हा धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी पहुंच गया, जहां से पुलिस की 3 टीमें अपहरणकर्ताओं का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सवाई माधौपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी। रविवार सुबह 8.30 बजे लड़की पक्ष ने विदाई की रस्म अदा की। विक्रम अपनी दुल्हन को लेकर […]
पार्टी के बहाने युवक को बुलाया, फिर दोस्त ने उतार दिया मौत के घाट, शव को दफनाया
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बसई थाना क्षेत्र के मुडरा गांव में 24 फरवरी की रात एक युवक की हत्या कर शव को खंडहर में दफना दिया गया। मृतक प्रवेंद्र लोधी को उसके दोस्त रविंद्र लोधी और मुंह बोले मामा ने पार्टी के बहाने बुलाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर शव को बरामद कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रवेंद्र लोधी, निवासी ढंगी नयागांव, पिछोर (शिवपुरी), 24 फरवरी की रात अपने घर से मुडरा गांव आया था। उसे रविंद्र लोधी ने शराब पार्टी के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार, खंडहर पड़े घर […]
खंडवा में तोतों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जाल बिछाकर पकड़े थे 27 तोते
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में लंबे समय से तोतों (रेड रोज पैरा किट) की तस्करी करने वाले सक्रिय थे। जिस पर वन विभाग कार्रवाई के लिए जाल बिछाए बैठा था। जिसमें वन अमले को सफलता मिली और दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कालजाखेड़ी इलाके में लगे नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर 27 तोतों को पकड़ा था। आरोपी एक तोता महज 25 से 30 रुपए में बेचते हैं। जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया मुखबिर से खबर मिल रही थी कि रेड रोज […]
छतरपुर में अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर में लगी आग, नीचे दबे दो युवक जिंदा जले
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के गुगवारा-सैडारा मार्ग पर शनिवार की शाम को दर्दनाक हादसा होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि उक्त हादसे में दो नवयुवकों की जलने के कारण मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम महुटा का रहने वाला 25 वर्षीय अशोक पुत्र आनंद यादव, गांव के रहने वाले 17 वर्षीय मोहित पुत्र करन गौड़ के साथ ट्रैक्टर और […]
उज्जैन के आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचकर्म करवा रहा दुष्कर्म का दोषी आसाराम
उज्जैन। दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम इन दिनों उज्जैन आश्रम में है। सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आसाराम उज्जैन में मंगलनाथ रोड स्थित आश्रम में ठहरा हुआ है। शनिवार को वह चिमनगंज थाने के पीछे स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक कालेज में पंचकर्म करवाने पहुंचा था, तो उसके यहां होने की बात सामने आई, इस दौरान वह व्हील चेयर पर नजर आया था। दो दिनों से आसाराम धन्वंतरि आयुर्वेदिक कालेज में पंचकर्म करने के लिए पहुंच रहा है। शनिवार को भी वह दोपहर करीब साढे 12 बजे कालेज पहुंचा था। दो कारों में आसाराम का […]
टीआई फोन लगाते रह गए…लोकायुक्त उठाकर ले गई, वर्दी नहीं पहनता था यह पुलिसवाला
इंदौर। घूसखोरी में गिरफ्तार प्रधान आरक्षक अरुण शर्मा की गिरफ्तारी की सूचना लीक हो चुकी थी। एमआईजी टीआई सीबीसिंह ने आगाह करने के लिए कईं बार काॅल लगाया था। अरुण ने फोन अनदेखा किया और कार में जा बैठा।साथी पुलिसकर्मी अलर्ट करते इसके पूर्व लोकायुक्त दबोच कर ले गई। अरुण शर्मा की अपराध शाखा में पदस्थापना के दौरान भी शिकायतें हुई हैं। एमआईजी थाना में पदस्थ होने के बाद वह सादे वस्त्रों में ही रहता था। तत्कालीन टीआई मनीष लोधा ने तो वर्दी पहनने के लिए बकायदा पत्र लिखा था। थाने में ही तोड़बट्टा करने वाला अदना सा पुलिसकर्मी अफसरों […]
हर घंटे जलाया जा रहा यूनियन कार्बाइड का 135 किलो कचरा, हर घंटे 500 लीटर डीजल की खपत
इंदौर। धार जिले के पीथमपुर स्थित रामकी संयंत्र में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया के तहत शनिवार को भी इंसीनरेटर में कचरा जलाया गया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुई कचरे के निष्पादन की पहले चरण की प्रक्रिया में लगातार 74 घंटे यानी सोमवार शाम पांच बजे तक 10 टन कचरे को जलाया जाना है। इसी कड़ी में शनिवार शाम सात बजे तक 3780 ग्राम कचरे का निष्पादन किया गया। एक घंटे में 135 किलोग्राम कचरे का निष्पादन किया जा रहा है। निष्पादन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों की […]
संसार से मन ऊब गया है, अंतिम संस्कार के लिए लाश तक नहीं पाएंगे… कॉलेज छात्रा का 500 फीट गहरे जलप्रपात में मिला शव
मऊगंज: “मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। अगर आप लोग मुझे माफ कर पाएं, तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं बस इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है।” यह सुसाइड नोट बहुती प्रपात के पास मिले बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के बैग से मिला। छात्रा का शव शनिवार को नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे चट्टानों में फंसा मिला। कॉलेज के लिए घर से निकली थी छात्रा लड़की रतनगवा गांव की रहने वाली थी, […]
होलाष्टक समाप्त होते ही मलमास, सात मार्च से 14 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर रोक
उज्जैन। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होलाष्टक की मान्यता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार इस बार 7 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत होगी, 13 मार्च को होलिका दहन के साथ इसका समापन होगा। लेकिन 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की मीन संक्रांति को मलमास माना गया है। मलमास में भी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में इस बार लगातार सवा महीना मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 15 अप्रैल को मलमास समाप्त होने के […]
मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से फिर खुलेंगे स्कूल, पहले दिन होगा प्रवेशोत्सव
भोपाल। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस दिन स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूलों को सजाया जाए। इस दिन बाल सभा का आयोजन किया जाए। विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए। स्कूल के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा भी कनिष्ठ विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए और एक अप्रैल को ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया जाए।
MP में 10 साल में छह जीआईएस हुईं… 30.13 लाख करोड़ के मिले निवेश प्रस्ताव, लेकिन 10 प्रतिशत ही हुआ पूंजी निवेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में 10 साल में छह ग्लोबल इंवेटर्स समिट (जीआइएस) हुईं, इनमें कुल 30 लाख 13 हजार 41.60 करोड़ रुपये के 13,388 निवेश प्रस्ताव आए थे, लेकिन धरातल पर केवल तीन लाख 47 हजार 891.40 करोड़ रुपये के ही 762 निवेश उतर सके। इस पूंजी निवेश से प्रदेश में दो लाख सात हजार 49 बेरोजगार को रोजगार मिला। अब भोपाल में हुई सातवीं जीआइएस से सरकार को बेहद उम्मीद है। पूर्व के अनुभव को देखते हुए 24-25 फरवरी को भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में मिले 26.61 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव में से आधा निवेश […]
दो प्रतिशत से ज्यादा लोगों में छिपी रह सकती है टीबी, एम्स भोपाल में हुई रिसर्च
भोपाल। एम्स भोपाल में एक शोध में सामने आया है कि दो प्रतिशत से अधिक ऐसे लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें टीबी की बीमारी है, पर उन्हें पता ही नहीं है। यहां छिपी हुई टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए डेड बाडी पर शोध किया गया। शवों में टीबी परीक्षण का देश में यह पहला शोध है। संस्थान के फोरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सिकोलाजी विभाग में मेडिकोलीगल केस (एमएलसी) जैसे खुदकुशी, दुर्घटना आदि में शव परीक्षण के लिए भेजी गईं 743 डेड बाडी को अध्ययन में लिया गया। इनमें 164 के फेफड़े की झिल्ली (प्लूरा) चिपकी हुई थी।
इंदौर में हिंदू संगठन, करणी सेना व भक्त मंडल का आक्रोश, पुलिस को बंद करवाने पड़े पब
इंदौर। कालका माता मंदिर में भजन बंद करवाकर विवादों में फंसी पुलिस को शनिवार रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और कालका माता मंदिर भक्त मंडल के विरोध का सामना करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और विजय नगर चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ही प्रदर्शन की चेतावनी दे दी थी। उनका आरोप है पुलिस मंदिरों में पौने 11 बजे भजन-कीर्तन बंद करवा देती है, जबकि पब-होटलों में देर रात पार्टियां चलती हैं। थाने के सामने बहुमंजिला इमारत में तो तेज […]
तेलंगाना टनल हादसे में 8 में से 4 का ही चला पता, मंत्री बोले- बचने के चांस बहुत कम
तेलंगाना के नागरकुरनूल में एसएलबीसी सुरंग के अंदर एक हफ्ते से फंसे आठ लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित कुछ दूसरी एजेंसियों की लगातार कोशिश में थोड़ी सफलता मिली है. सुरंग में फंसे 8 लोगों में से चार का पता लगा लिया गया है. हालांकि, इन चार लोगों के बचे होने की संभावना को लेकर तेलंगाना के एक मंत्री ने कहा कि एक प्रतिशत ही गुंजाइश है कि वो सभी सुरक्षित और जीवित हों. सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी की राहत और बचाव अभियान में शामिल […]



Share

