सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का सामना, फैंस की बढ़ी धड़कनें! बन रहे हैं ऐसे समीकरण
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के मैच कल भारत-न्यूजीलैंड मैच के साथ खत्म हो जाएंगे. इसके बाद 4 मार्च को पहला और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. लेकिन अभी तक सेमीफाइनल के लिए सिर्फ तीन टीमें ही तय हुई हैं. इनमें भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच के रिजल्ट के साथ चौथी टीम भी सेमीफाइनल के लिए तय हो जाएगी. लेकिन भारतीय फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से सामना हो सकता है? अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन माना […]





