लाड़ली बहना योजना की किस्त में देरी पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, पूछा – क्या कर्ज में कमी हो गई या नीयत बदल गई ?
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहना योजना की किस्त में देरी होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लाड़ली बहना योजना की किस्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे, लिखा रहता था, “लाड़ली बहनों 10 तारीख आ रही है!” लेकिन, इस बार 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आए! क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई? वैसे भी भाजपा विधानसभा में मुकर चुकी है कि ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 प्रतिमाह तक […]





