मुर्शिदाबाद हिंसा: सेंट्रल फोर्स की तैनाती के बाद अब क्या लगेगा AFSPA? बवाल से दहशत
मुर्शिदाबाद में संशोधित वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और उसके बाद उत्पन्न अशांति को लेकर तनाव बरकरार है. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार रात से ही जिले के कई इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस गांवों का भी दौरा कर रही है. रात भर चले तलाशी अभियान में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस बीच मुर्शिदाबाद सहित चार डिस्टर्ब जिलों में AFSPA लगाने की मांग उठी है. पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बंगाल में AFSPA लगाने की मांग की. उन्होंने […]





