- खंडवा:ओंकारेश्वर (गणगौर का मायका): कल 13 मार्च से बोए जाएंगे ज्वारे, 150 साल पुरानी बाड़ी में सजेगा माता का दरबार
- खंडवा:खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: पामाखेड़ी में 8 नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लूटी लाइसेंसी बंदूक और कैश
- खंडवा:खंडवा में होटलों पर खाद्य विभाग का छापा: व्यावसायिक उपयोग करते 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- खंडवा:दादाजी धाम खंडवा: 2030 तक बनेगा 84 खंभों का संगमरमर का भव्य मंदिर, दादा गुरु ने धर्म सभा में की बड़ी घोषणाएं
- खंडवा:कालमुखी में 5 लाख के दान किए भूखंड पर बना भव्य ‘गणगौर भवन’, ग्रामीणों के सहयोग से हुआ उद्घाटन
- खंडवा:एक्शन मोड में खंडवा कलेक्टर: लापरवाही पर 2 पटवारी निलंबित, छैगांवमाखन की आंगनवाड़ियों में TV और RO लगाने के निर्देश
- खंडवा:विश्व किडनी दिवस: खंडवा जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने बताए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
- देश:“नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
- व्यापार:Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
- देश:Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”
- खंडवा:ओंकारेश्वर (गणगौर का मायका): कल 13 मार्च से बोए जाएंगे ज्वारे, 150 साल पुरानी बाड़ी में सजेगा माता का दरबार
- खंडवा:खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: पामाखेड़ी में 8 नकाबपोश बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर लूटी लाइसेंसी बंदूक और कैश
- खंडवा:खंडवा में होटलों पर खाद्य विभाग का छापा: व्यावसायिक उपयोग करते 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- खंडवा:दादाजी धाम खंडवा: 2030 तक बनेगा 84 खंभों का संगमरमर का भव्य मंदिर, दादा गुरु ने धर्म सभा में की बड़ी घोषणाएं
- खंडवा:कालमुखी में 5 लाख के दान किए भूखंड पर बना भव्य ‘गणगौर भवन’, ग्रामीणों के सहयोग से हुआ उद्घाटन
- खंडवा:एक्शन मोड में खंडवा कलेक्टर: लापरवाही पर 2 पटवारी निलंबित, छैगांवमाखन की आंगनवाड़ियों में TV और RO लगाने के निर्देश
- खंडवा:विश्व किडनी दिवस: खंडवा जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने बताए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
- देश:“नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
- व्यापार:Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
- देश:Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”
Day: April 16, 2025
ममता बनर्जी का हाथ इमामों के साथ, टीएमसी का मुस्लिम प्रेम 2026 में नफा दिलाएगा या नुकसान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चौथी बार चुनावी जंग फतह करने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं. वक्फ कानून को लेकर ममता मुसलमानों के साथ खुलकर खड़ी हैं. बंगाल में वक्फ कानून को लागू नहीं करने के ऐलान के बाद ममता ने बुधवार को मस्जिद के इमामों, मोअज्जिनों और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मुलाकात की. इस दौरान ममता ने वक्फ कानून को लेकर मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बंगाल में भड़की हिंसा के लिए बीजेपी की जिम्मेदार ठहराया तो मुस्लिमों से भी शांति बनाए रखने की गुहार लगाई. वक्फ कानून […]
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बिगड़ेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश, गिरेगी बिजली… कहीं पड़ेंगे लू के थपेड़े
देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम खराब होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहे हैं. इनके प्रभाव से कई राज्य बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चपेट में रहने वाले हैं. राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल से फिर मौसम बदलेगा और तेज हवाएं चलेंगी. इस बीच बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) पश्चिमी राजस्थान पर, दूसरा दक्षिणी मध्य प्रदेश के मध्य भाग, तीसरा मन्नार […]
बिहार: बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन…राहुल-तेजस्वी की बैठक से पहले BJP का दावा
बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में लग गए हैं. इंडिया गठबंधन और एनडीए अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं. इसी के तहत कल यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को दिल्ली के बाद अब राजधानी पटना में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है. वहीं इस इस बैठक के पहले बीजेपी ने बड़ा दावा किया है. पार्टी का कहना है कि महागठबंधन के कुछ दल उसके संपर्क में हैं. दरअसल दिल्ली में इंडिया गठबंधन के दो बड़े दलों आरजेडी और कांग्रेस के बीच बैठक हुई थी जिसमें चुनाव की […]
खींचो, अंदर खींचो इससे ठीक होगा जुकाम…डॉक्टर ने बच्चे के हाथ में थमाई सिगरेट, वायरल वीडियो पर एक्शन
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक सरकारी डॉक्टर ने जुकाम पीड़ित मासूम बच्चे को इलाज के नाम पर सिगरेट पिला दिया. वहीं जब बच्चा सिगरेट के कश नहीं लगा पा रहा था, तो डॉक्टर ने खुद एक कश लगाकर उसे सिखाया. यह घटना करीब 15 दिन पहले की है, लेकिन अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए सीएमओ जालौन ने डॉक्टरों को मुख्यालय से अटैच कर दिया है. वहीं इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है. मामला जालौन […]
सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, टनल बनने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बीच 25 किमी दूरी होगी कम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग किया. 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मुख्यमंत्री धामी ने सिलक्यारा टनल ब्रेकथ्रू के अवसर पर परियोजना से जुड़े सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग की सफलता का प्रतीक है और समर्पण की शक्ति का जीवंत उदाहरण भी. उन्होंने कहा कि […]
कैसे दूर होगा पेयजल संकट… बिहार में नल से हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने पर चिंतन
बिहार में गहराते पेयजल संकट और हर घर नल का जल योजना को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रन विभाग, मनरेगा और दूसरे संबंधित विभाग के सीनियर अधिकारी और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यशाला की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रन विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने की. प्रधान सचिव पंकज कुमार ने पेयजल संकट के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास की बात कही. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल की […]
बेटी की शादी का अब क्या होगा? दामाद के साथ फरार हुई सास ने दिया ये जवाब
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ फरार सास ने पुलिस की पूछताछ से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इसी दौरान सास ने अपनी बेटी की शादी को लेकर भी बयान दिया. मीडिया ने जब सास से पूछा कि उसकी बेटी की शादी होने वाली थी. अब उसकी शादी का क्या होगा. इसके जवाब में सास ने कहा कि चलो कोई बात नहीं, चले गए तो चले गए. कहा कि अब वह अपने होने वाले दामाद के साथ ही शादी करेगी. बेटी की शादी से 9 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ […]
छत्तीसगढ़ की PDS व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ… CM साय ने सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया. 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ. मुझे यह बताते हुए […]
वक्फ या कोई और… किसकी जमीन पर बना ताजमहल? इन दस्तावेजों में मिलता है विवरण
वक्फ बिल और फिर नए वक्फ कानून की वजह से इस समय देश भर में वक्फ की संपत्ति को लेकर विमर्श शुरू हो गया है. दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन भी वक्फ की जमीन पर बना है. इसी क्रम में एक सवाल और है कि वैश्विक धरोहर ताजमहल किसकी जमीन पर बना है. इस सवाल से लगता हुआ एक दूसरा सवाल भी है कि ताजमहल के बंद कमरों का रहस्य क्या है. इस तरह के सवाल पहली बार नहीं उठे हैं. कभी दावा किया जाता है कि ताजमहल मंदिर की जमीन पर […]
दामाद के साथ भागने वाली सास का सामने आया पहला VIDEO, पति को लेकर किए हैरान करने वाले खुलासे
अलीगढ़ से दामाद के साथ फरार होने वाली सास हिरासत में ले ली गई है. हिरासत में लिए जाने के बाद सास का पहला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो भागने के पीछे की पूरी कहानी बता रही है. वीडियो में सास सपना देवी का कहना है कि उसका पति जितेंद्र शराबी है. वो पूरे दिन नशे में रहता है. कोई काम नहीं करता. पैसा नहीं देता. साथ ही उसने कहा कि अब वो अपने दामाद को ही पति मान चुकी है. उसी के साथ आगे रहना चाहती है. अपने पति के बारे में बात करते हुए फरार […]
लॉरेंस बिश्नोई छोड़िए, ब्रिटेन की जेल से यह शख्स रच रहा दुनिया को दहलाने की साजिश
भारत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके नेटवर्क को लेकर जितनी चिंता है, उससे कहीं बड़ा खतरा इस समय ब्रिटेन की जेलों में पनप रहा है… वहां की हाई-सिक्योरिटी जेलों में एक ऐसा कट्टरपंथी नेटवर्क फल-फूल रहा है, जो न सिर्फ जेल की व्यवस्था को अपने कब्जे में ले चुका है, बल्कि समाज के लिए एक आतंकी बम की तरह तैयार हो रहा है. इस नेटवर्क का नेतृत्व कर रहा है एक नाम जो अब ब्रिटेन के खुफिया तंत्र के लिए सिरदर्द बन चुका है. लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंग्सटर भी इस खूंखार के सामने कुछ नही हैं. बाज हॉकटन नाम […]
वक्फ कानून: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से क्यों की अंतरिम आदेश न देने की मांग? ये 3 पॉइंट बने वजह
वक्फ संशोधन कानून पर आज की सुनवाई पूरी हो चुकी है. करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के दौरान कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वालों की सबसे बड़ी मांग थी कि इस पर बिना किसी देरी के रोक लगाई जाए. अदालत ने ऐसा कोई आदेश तो नहीं दिया. लेकिन वह एक अंतरिम आदेश जारी […]
बेटे रुद्राक्ष को संभालें…’, भाजपा संगठन ने दी विधायक गोलू शुक्ला को हिदायत
इंदौर। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के मामले में मचे सियासी घमासान को शांत करने की रणनीति भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई बैठक में तय की गई। बताया जा रहा है कि विधायक गोलू शुक्ला एक अन्य विधायक के साथ देवास के लिए निकल चुके थे। योजना थी कि वे वहां जाकर पुजारी से मुलाकात करेंगे और माफी मांगकर मामले को शांत करने का प्रयास करेंगे। नेता देवास के लिए निकलने की तैयारी में थे कि उनके पास फोन पहुंचा और कहा गया कि वे तुरंत पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा […]
Madhya Pradesh में मजाक बनी कानून व्यवस्था, कहीं धार्मिक जुलूस पर पथराव तो कहीं पुलिस पर हमला
भोपाल। बीते तीन दिनों में सांप्रदायिक सद्भाव और माहौल बिगाड़ने की प्रदेश में तीन बड़ी घटनाओं ने यह संकेत दिया है कानून-व्यवस्था पंगु होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन घटनाएं होने के बाद सक्रियता दिखा रहा है। सबसे पहले गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हुआ। नीमच में शराबियों और उपद्रवियों ने तीन जैन मुनियों को पीटा। भिंड में आंबडेकर जयंती के उपलक्ष्य में निकले गए जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग से एक मौत हो गई। जानकारों का कहना है कि यह घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं, पर पुलिस […]
अब ऑनलाइन कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और पूजन
खंडवा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन के लिए प्रोटोकाल का नया सिस्टम लागू होगा। विशेष दर्शन करवाने के लिए वालेंटियर का नाम, नंबर की जानकारी मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट में अन्य सेवाएं और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। घर बैठे भी ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक की सुविधा मिलेगी। निर्धारित शुल्क जमा कर श्रद्धालु घर में स्क्रीन पर अभिषेक भी देख सकेंगे। ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और मंदिर में आम तथा खास दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा मंथन किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ तीर्थनगरी और मंदिर का दौरा किया। […]



Share

