फैक्टरी में गैस रिसाव से एक की मौत, कई घायल
बरनाला : जिला बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में आज सुबह एक निजी फैक्टरी में गैस रिसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए डी.एस.पी. सिटी बरनाला सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक निजी फैक्टरी में एच2एस गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में कंपनी के चार कर्मचारी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से अनमोल छिंपा, जो कि फूलका जिला हरियाणा का निवासी था, की मौत हो गई। बाकी 3 कर्मचारी जिनके नाम युगम खन्ना निवासी हिसार, विकास शर्मा निवासी मौजगढ़ खुड़ियां जिला फाजिल्का और लवप्रीत सिंह […]





