नीमच कृषि मंडी में सो रहे किसान को लोडिंग टेंपो ने कुचला, मंदसौर से आया था उपज बेचने
नीमच: नीमच कृषि उपज मंडी में मंगलवार सुबह एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान मंदसौर से अश्वगंधा की उपज लेकर आया था और मंडी परिसर में ही उपज के नजदीक सो रहा था, टेंपो चालक ने लापरवाही पूर्वक उसे कुचल दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया था, बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। औषधि कृषि उपज मंडी में मंदसौर जिले के बनी गांव निवासी 52 वर्षीय मोहनलाल पिता शोभाराम सोमवार को अश्वगंधा की उपज लेकर मंडी आए थे। देर रात […]





