प्रेमी ने नहीं की शादी, 5 बच्चों की मां ने अपने बेटे को किया किडनैप; थाने पहुंच बोली- उठा ले गया ‘कौशल’
बिहार के मुजफ्फरपुर में 5 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी से इंतकाम लेने के लिए ऐसी साजिश रची की पुलिस वालों के पसीने निकल गए. दरअसल, मनियारी थाना क्षेत्र के जम्हरुआ की रहने वाली रेणु देवी 19 जनवरी 2025 को दौड़ते हुए मनियारी थाना पहुंची और अपने बेटे के अपहरण होने की बात बताई. महिला ने पुलिस को बताया कि वैशाली जिले के इमराहिमपुर के रहने वाले कौशल कुमार और अभिषेक कुमार ने उसके छोटे बेटे का बहला फुसला कर अपहरण कर लिया. दोनों बच्चे के साथ किसी घटना को अंजाम दे सकते है. महिला ने पुलिस को बताया […]





