सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर आग का तांडव, मंजर देख सहमे लोग
दीनानगर: दीनानगर में रात को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण थाने के बाहर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अचानक आग लगने के कारण जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार थाने के अंदर जगह की कमी के कारण पुलिस द्वारा जब्त दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने के बाहर नानोनंगल रोड पर सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवार के साथ सड़क किनारे खड़ा किया गया था, जहां पास में ही बिजली के ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। आग का मंजर देख लोग सहम गए। रात करीब 8.45 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों के नीचे गिरने से जमीन पर उगी घास में […]





