गौरेला पेंड्रा मरवाही : धान और गेहूं की खेती बदल कर सब्जी की खेती से सालाना पांच से छह लाख रूपए की कमाई रहे है राजेश कुशवाहा। गौरेला विकासखण्ड के ग्राम तेंदुमुड़ा निवासी राजेश कुशवाहा ने बताया कि उनके पास लगभग ढाई एकड़ जमीन है। वे पहले धान और गेहूं की खेती करते थे। अब वे उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत फसल चक्र परिवर्तन कर सब्जी क्षेत्र विस्तार से गर्मी के मौसम में करेली और बरबट्टी लगाते है। इसके बाद गोभी, टमाटर और आलू की पैदावार से पांच से छह लाख रूपए वार्षिक कमाई कर रहे हैं। सब्जी की खेती से ही उनका घर-परिवार चलता है। राजेश कुशवाहा सब्जी की खेती से बहुत खुश हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


छत्तीसगढ़


























