गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में लगातार बड़े नक्सली सरडेंर हो रहे हैं. 17 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े नक्सल सरेंडर के ठीक एक दिन बाद नक्सलियों की उदंती एरिया कमेटी ने भी सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की है. इसके लिए एक लेटर भी जारी किया गया है. गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने नक्सलियों के इस पत्र का स्वागत किया है. पुलिस ने यह भी कहा है कि इस लेटर की प्रामाणिकता की भी जांच की जा रही है.
एसपी ने सरेंडर करने की इच्छा का किया स्वागत: गरियाबंद एसपी ने कहा है कि मैं नक्सलियों के लेटर का स्वागत करता हूं. ये अच्छी सकारात्मक पहल है. पुलिस के द्वारा मीडिया के जरिए इस क्षेत्र में सक्रिय कई नक्सलियों से सरेंडर करने और समाज की मुख्यधारा में लौटने की लगातार अपील की जाती रही है.
एसपी ने कहा कि गरियाबंद में पहले भी नक्सलियों के साथियों ने सरेंडर किया है. बस्तर में 17 अक्टूबर को ही सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर हुआ है. ऐसे में उदंती एरिया कमेटी की तरफ से ये अच्छा संकेत है. गरियाबंद एसपी की नक्सलियों से अपील: एसपी निखिल राखेचा ने यह भी कहा कि गोबरा, सीतानदी, एसडीके एरिया में सक्रिय नक्सलियों से भी मैं अपील करता हूं कि वे भी जल्द से जल्द आत्मसमर्पण की पहल करें. पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि नक्सली बेझिझकर सरेंडर करने के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. सरेंडर करने की पहले करने वाले नक्सलियों की पूरी जिम्मेदारी, पुलिस की होगी. छत्तीसगढ़ में बड़े नक्सली आत्मसमर्पण 17 अक्टबूर 2025: बस्तर में 9 करोड़ 18 लाख के 210 नक्सलियों का सरेंडर, 153 हथियार जब्त 15 अक्टूबर 2025: सुकमा में 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 16 पर 50 लाख रुपये का इनाम 08 अक्टूबर 2025: नारायणपुर में 70 लाख रुपये इनाम के 10 नक्सली सहित 16 माओवादियों का सरेंडर
24 सितंबर 2025: दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों का सरेंडर, 64 लाख रुपये का इनाम, 21 महिलाएं 20 अगस्त 2025: नारायणपुर में 30 लाख रुपये के इनामी दो महिलाओं सहित आठ माओवादियों का आत्मसमर्पण 12 जुलाई, 2025: नौ महिलाओं सहित 23 वरिष्ठ माओवादियों का सुकमा में सरेंडर, कुल 1.18 करोड़ रुपये का इनाम 11 जुलाई, 2025: अबूझमाड़ में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया 6 जून, 2025: दंतेवाड़ा में सात भाकपा-माओवादी कार्यकर्ताओं का सरेंडर, दो इनामी भी शामिल 2 जून, 2025: सुकमा में 25 लाख रुपये के सामूहिक इनाम वाले 16 भाकपा-माओवादी कार्यकर्ताओं का आत्मसमर्पण 18 अप्रैल, 2025: सुकमा में नौ महिलाओं सहित 22 नक्सलियों का समर्पण, 45.5 लाख रुपये का इनाम 29 जनवरी, 2025: नारायणपुर के कुतुल में सात महिलाओं सहित 29 नक्सलियों का आत्मसमर्पण 5 मई, 2024: दंतेवाड़ा में 35 सदस्यों ने आत्मसमर्पण, तीन पर इनामयह खबर आपको कैसी लगी?


छत्तीसगढ़


























