खंडवा। संभाग मध्यभारत, भाग मालवा के खंडवा अंचल में रविवार को अंचल स्तरीय भजन मंडली सत्संग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अंचल व्यास कथाकार रीताराम जी द्वारा दीप मंत्र का वाचन किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से केंद्रीय सह-प्रशिक्षण प्रमुख नवनीत कर्मा, संभाग कार्यालय प्रमुख पप्पू सिंह नायक, संभाग गतिविधि प्रमुख बसंत चौहान, विभाग अध्यक्ष संस्कार शिक्षा योगेश कोटवाले, अंचल संरक्षक श्रीमती मोहिनी गुप्ता, अंचल अध्यक्ष आशीष पारे, महिला समिति अध्यक्ष आशा पांडे और अंचल सचिव सुनीता खंडेलवाल उपस्थित रहे। साथ ही मालवा भाग गतिविधि प्रमुख भैयालाल जी मोरै, भाग अभियान प्रमुख संतोष राठौड़, भाग कार्यालय प्रमुख नकुल भंडारी और संच सचिव मनोज चौरे सहित बड़ी संख्या में सेवाव्रती कार्यकर्ता मौजूद थे।
विभिन्न संचो से आई भजन मंडलियों के कलाकारों ने ढोलक, हारमोनियम, खंजरी और मजीरा के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक समिति द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रतियोगिता के परिणाम जारी किए गए।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: राधाकृष्ण शिव मंडली, उताम्बी
द्वितीय स्थान: श्री राम मंडली, गमनपुर
तृतीय स्थान: जय मुठाआ, तुकईथड़
आयोजन समिति द्वारा विजयी मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।



खंडवा









शेयर करें












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































