खंडवा। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आ रहा है। आगामी 5 फरवरी (गुरुवार) को शासकीय आई.टी.आई. खंडवा में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
200 पदों पर होगी भर्ती: जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में लगभग 200 पदों पर निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी।
योग्यता और मानदेय:
शैक्षणिक योग्यता: 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा, स्नातक (Graduate) या स्नातकोत्तर (Post Graduate)।
आयु सीमा: 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच।
वेतन (मानदेय): चयनित युवाओं को संबंधित कंपनी द्वारा 8,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को अन्य सुविधाएं कंपनियों के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ नियत समय पर शासकीय आईटीआई खंडवा पहुँच सकते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























