खंडवा। शुक्रवार को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने श्री छोटे दादाजी धूनीवाले महाराज की बरसी के पावन अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने वहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दादाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती तनवे ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सादगी से प्रसादी ग्रहण की। उन्होंने दादाजी के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगल कामना की। बरसी कार्यक्रम के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे, जिससे पूरा मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर नजर आया।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































