खंडवा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (SNPG) खंडवा में शासन के निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने विशेष रूप से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महाविद्यालय के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वितरण के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय के पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का गहन अवलोकन किया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
विधायक श्रीमती तनवे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह, प्रोफेसर कुलदीप सिंह फरे सहित महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































