खंडवा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए असत्य और तथ्यहीन बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। श्री तोमर ने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, जिसे जनता अब भली-भांति समझ चुकी है।
अमेरिका के साथ ट्रेड डील ऐतिहासिक: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। इस डील से भारत के लिए नए व्यापारिक अवसर खुलेंगे और देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।
आर्थिक अनुशासन में मध्य प्रदेश सरकार
सांसद ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण आर्थिक अनुशासन का पालन कर रही है। फेडरल सिस्टम के तहत राज्यों को अपनी GSDP के 3 प्रतिशत तक कर्ज लेने की अनुमति है, और मध्यप्रदेश सरकार इस सीमा का पालन कर रही है। सरकार द्वारा लिया गया कर्ज पूंजीगत व्यय के लिए उपयोग किया जा रहा है, जो विकास के लिए आवश्यक है।
राहुल गांधी के व्यवहार की निंदा
भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। श्री बिट्टू के परिवार और बलिदानियों का अपमान पूरे देश का अपमान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने आंतरिक कलह को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































