खंडवा। रामेश्वर नगर स्थित माँ नवचंडी देवी धाम गेट के पास बने सांई धाम मंदिर के 13वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस अवसर पर भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में महेंद्र-अनुराधा सांडले एवं कान्हा-शैलजा गीते उपस्थित रहे।
सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के सांई भक्तों के सहयोग से शुक्रवार, 6 फरवरी को शाम 6 बजे महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का वाचन किया गया। इसके पश्चात सांई भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं और भव्य केक काटकर स्थापना दिवस का हर्षोल्लास मनाया गया।
पंचामृत स्नान और महाप्रसाद मुख्य आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत प्रातः 6 बजे सांई बाबा की मूर्ति के पंचामृत स्नान से हुई। सुबह 10 बजे पंडित अतुल गांवशिंदे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किया गया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे महाआरती हुई।
दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दाल-बाटी, लड्डू, रायता और वैज-चावल की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान पूरा परिसर 'सांई राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































