खंडवा। महाशिवरात्रि पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के उद्देश्य से विगत दिनों नंद विहार कॉलोनी में शिव मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ओंकारेश्वर तीर्थ के साथ ही पूरे जिले में महाशिवरात्रि की धूम रहेगी, इसी कड़ी में नंद विहार स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से महोत्सव के लिए समय-सारणी तय की है। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रसादी वितरण और स्वच्छता को लेकर अलग-अलग सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। नंद विहार समिति एवं समस्त परिवार ने सभी शिवभक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
महाशिवरात्रि महोत्सव: समय-सारणी (Schedule)
| समय | कार्यक्रम |
| प्रातः 08:00 बजे | मंगल आरती |
| प्रातः 08:30 से दोपहर 12:00 बजे | जलाभिषेक |
| दोपहर 12:00 से 04:00 बजे | दंपत्तियों द्वारा विशेष अभिषेक एवं फरियाली प्रसादी वितरण |
| दोपहर 02:00 से 04:00 बजे | महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुति |
| शाम 04:00 बजे | भगवान शिव का भव्य श्रृंगार |
| रात्रि 07:00 बजे | महा आरती |
| रात्रि 08:00 बजे | नेपाली रुद्राक्ष वितरण |
| रात्रि 09:00 से 12:00 बजे | भजन संध्या एवं सुंदरकांड पाठ |
| रात्रि 12:00 बजे | समापन आरती एवं प्रसादी वितरण |



खंडवा









शेयर करें












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































