खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने श्री छोटे दादाजी की बरसी के पावन अवसर पर श्री दादाजी दरबार पहुंचकर दर्शन किए और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण समिति के सदस्यों के साथ दादाजी परिसर में निर्माणाधीन मंदिर के फाउंडेशन (नींव) तथा अन्य तकनीकी कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा को लेकर चर्चा की। इस मौके पर निर्माण समिति के सदस्य शांतनु दीक्षित, धर्मेंद्र बजाज, मदन ठाकरे, तपन डोंगरे, रोचक नागोरी एवं सतीश कोटवाले सहित अन्य गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































