यमुनानगर: यमुनानगर में एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल में गोलियां चलाकर दहशत खिलाकर फिरौती की मांग करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता भी शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक निजी अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले और फिरौती मांगने वाले तीन युवकों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक हरियाणवी सिंगर सहित तीन लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है जिसमें और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे हुए लोगों से भी जुड़े हुए हैं ,एसआईटी गठित हुई है जांच लगातार जारी है जल्दी ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।



हरियाणा









शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































