फरीदाबाद: फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने नगर निगम मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त की असिस्टेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई है, जो ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी कार्यालय में एचकेआरएम के तहत तैनात थी। आरोप है कि उसने मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी एडवोकेट धनराज ने शिकायत की थी।



हरियाणा





















