इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी मिली थी. बिल्डर को फोन आया था, जिसमें फोन लगाने वाले व्यक्ति द्वारा 15 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की तो लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के लिए काम करने वाले मनीष जांगिड़ का नाम सामने आया. मनीष वही आरोपी है, जिसने अशोकनगर में ऐसे ही एक व्यापारी को धमकाकर पैसों की डिमांड की थी. प्रोडक्शन वॉरंट पर इंदौर लाई पुलिस जांच के आधार पर इंदौर पुलिस अशोक नगर जेल में बंद मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट (पहले से गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाना) पर इंदौर लाई है. पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर एक के बाद एक कई धमकी भरे फोन आ रहे थे. अतः जब पुलिस के द्वारा मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो शक की सूई मनीष जांगिड़ पर टिक गई. मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग के लिए वसूली के आरोप मनीष जांगिड़ मूलतः जयपुर का रहने वाला था और जयपुर में इंस्टाग्राम के माध्यम से वह लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया था. हैरी बॉक्सर ने मनीष जांगिड़ को कथित तौर पर मध्य प्रदेश के व्यापारियों से वसूली का काम दिया गया था. और इसी के चलते वह मध्य प्रदेश के कई बड़े कारोबारी की निगरानी करता और फिर उन्हें हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकता भी था. इस दौरान उसने कई बड़े कारोबारियों को धमकाकर उनसे वसूली भी की. कई कारोबारियों ने जान के खतरे के चलते उसे पैसे भी दिए, इस बात की पुष्टि भी पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान की है. मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की डिमांड अशोकनगर पुलिस ने पिछले दिनों मनीष जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं, पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से पहले मनीष जांगिड़ ने ही इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कारोबारी संजय जैन को भी फोन कर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. भोपाल में एक और कारोबारी की जान बख्शने के बदले 10 करोड़ की डिमांड के मामले को भी मनीष जांगिड़ से ही जोड़कर देखा जा रहा है. इसी के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच और तुकोगंज पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मनीष जांगिड़ को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसे प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है और अब इंदौर पुलिस उससे सख्ती से. ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं युवा : पुलिस कमिश्नर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, ” इंदौर के एक कारोबारी से इस तरह की शिकायत मिली थी और भी कई शहरों में फोन पर इस तरह धमकी दिए जाने के मामले सामने आए. जिसके बाद हमारी कई टीमें इस दिशा में जांच कर रही थीं, जिसमें सफलता मिली है और आरोपी से कड़ पूछताछ की जा रही है. यह भी सामने आया है कि कई आरोपी शहरों के कई युवाओं को अपने प्रभाव में लाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. युवाओं से अपील है कि ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं क्योंकि पुलिस ऐसे मामलों में बेहद कठोर कार्रवाई करती है.”
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी मिली थी. बिल्डर को फोन आया था, जिसमें फोन लगाने वाले व्यक्ति द्वारा 15 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने जांच शुरू की तो लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के लिए काम करने वाले मनीष जांगिड़ का नाम सामने आया. मनीष वही आरोपी है, जिसने अशोकनगर में ऐसे ही एक व्यापारी को धमकाकर पैसों की डिमांड की थी.
प्रोडक्शन वॉरंट पर इंदौर लाई पुलिस
जांच के आधार पर इंदौर पुलिस अशोक नगर जेल में बंद मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट (पहले से गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाना) पर इंदौर लाई है. पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम पर एक के बाद एक कई धमकी भरे फोन आ रहे थे. अतः जब पुलिस के द्वारा मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो शक की सूई मनीष जांगिड़ पर टिक गई.
मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग के लिए वसूली के आरोप
मनीष जांगिड़ मूलतः जयपुर का रहने वाला था और जयपुर में इंस्टाग्राम के माध्यम से वह लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के संपर्क में आ गया था. हैरी बॉक्सर ने मनीष जांगिड़ को कथित तौर पर मध्य प्रदेश के व्यापारियों से वसूली का काम दिया गया था. और इसी के चलते वह मध्य प्रदेश के कई बड़े कारोबारी की निगरानी करता और फिर उन्हें हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकता भी था. इस दौरान उसने कई बड़े कारोबारियों को धमकाकर उनसे वसूली भी की. कई कारोबारियों ने जान के खतरे के चलते उसे पैसे भी दिए, इस बात की पुष्टि भी पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान की है.
मध्य प्रदेश के कई व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की डिमांड
अशोकनगर पुलिस ने पिछले दिनों मनीष जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं, पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से पहले मनीष जांगिड़ ने ही इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कारोबारी संजय जैन को भी फोन कर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. भोपाल में एक और कारोबारी की जान बख्शने के बदले 10 करोड़ की डिमांड के मामले को भी मनीष जांगिड़ से ही जोड़कर देखा जा रहा है. इसी के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच और तुकोगंज पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मनीष जांगिड़ को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उसे प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया है और अब इंदौर पुलिस उससे सख्ती से.
ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं युवा : पुलिस कमिश्नर
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, ” इंदौर के एक कारोबारी से इस तरह की शिकायत मिली थी और भी कई शहरों में फोन पर इस तरह धमकी दिए जाने के मामले सामने आए. जिसके बाद हमारी कई टीमें इस दिशा में जांच कर रही थीं, जिसमें सफलता मिली है और आरोपी से कड़ पूछताछ की जा रही है. यह भी सामने आया है कि कई आरोपी शहरों के कई युवाओं को अपने प्रभाव में लाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. युवाओं से अपील है कि ऐसे लोगों के प्रभाव में न आएं क्योंकि पुलिस ऐसे मामलों में बेहद कठोर कार्रवाई करती है.”


मध्यप्रदेश


























