खंडवा | शिक्षा एवं प्रादेशिक समाचार
राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा परिणाम में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्यानगंज (खंडवा) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
🏆 अंशिका सोलंकी ने 92% अंकों के साथ कक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान
विद्यालय की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत छात्रा बहन अंशिका (पिता गोपाल सिंह सोलंकी) ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इस बेहतरीन स्कोर और अपनी लगन के दम पर अंशिका ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
💐 विद्यालय परिवार ने सरस्वती जी का प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मान
छात्रा अंशिका की इस शानदार और गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय समिति के व्यवस्थापक रविंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष ओम दशोरे, खंडवा विभाग समन्वयक सत्यनारायण लवंशी, संस्था की प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर (दीदी) और प्रधानाचार्य दिलीप सपकाले सहित समस्त विद्यालय परिवार ने होनहार छात्रा को मां सरस्वती जी का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित सभी शिक्षकों और समिति सदस्यों ने अंशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


खंडवा


























