रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समर कैंप आयोजित की गई है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक, उपयोगी और ज्ञानवर्धक बनाना है. कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर कला केंद्र में समर कैंप के माध्यम से बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज एवं स्पोकन इंग्लिश जैसी विविध गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मक सोच का विकास होगा. समर कैंप का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है. पहला चरण 15 अप्रैल से शुरु होगा और यह 30 अप्रैल तक चलेगा. दूसरा चरण 1 मई से 15 मई तक चलेगा और तीसरा चरण 16 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा.समर कैंप में रोजाना सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी. समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 110 रुपये रखे गए हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग फीस 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं. समर कैंप में सीमित संख्या में सीट है इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की गई है. इस समर कैंप का आयोजन जीई रोड में इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के पीछे किया गया है. इस समर कैंप के लिए इच्छुक प्रतिभागी और गार्जियन 9109029034 और 9669039034 के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार जिलेवासियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कला केंद्र रायपुर की शुरुआत की गई है. यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है. जहां पर संगीत, नृत्यकला, आर्ट, योग और अन्य गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी. अनुभवी ट्रेनर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे.समर कैंप का तीन चरणों में आयोजन
कहां आयोजित की जा रही समर कैंप ?
आपको यह खबर कैसी लगी?
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समर कैंप आयोजित की गई है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक, उपयोगी और ज्ञानवर्धक बनाना है. कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर कला केंद्र में समर कैंप के माध्यम से बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज एवं स्पोकन इंग्लिश जैसी विविध गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे बच्चों की प्रतिभा निखरेगी और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मक सोच का विकास होगा.
समर कैंप का तीन चरणों में आयोजन
समर कैंप का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है. पहला चरण 15 अप्रैल से शुरु होगा और यह 30 अप्रैल तक चलेगा. दूसरा चरण 1 मई से 15 मई तक चलेगा और तीसरा चरण 16 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा.समर कैंप में रोजाना सुबह 7.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी. समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 110 रुपये रखे गए हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग फीस 500 रुपये निर्धारित किए गए हैं. समर कैंप में सीमित संख्या में सीट है इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की गई है.
कहां आयोजित की जा रही समर कैंप ?
इस समर कैंप का आयोजन जीई रोड में इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के पीछे किया गया है. इस समर कैंप के लिए इच्छुक प्रतिभागी और गार्जियन 9109029034 और 9669039034 के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार जिलेवासियों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कला केंद्र रायपुर की शुरुआत की गई है. यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है. जहां पर संगीत, नृत्यकला, आर्ट, योग और अन्य गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी. अनुभवी ट्रेनर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे.


छत्तीसगढ़


























