खंडवा | शोक एवं श्रद्धांजलि समाचार
खंडवा के मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में कंठ कोकिला और सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के 92 वर्ष की उम्र में निधन पर मंच के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा ताई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और संगीत जगत में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया।
🎶 12 हजार से ज्यादा गानों का रिकॉर्ड, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम
इस मौके पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था और 16 वर्ष की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। आशा भोसले ने करीब 8 दशक तक बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए रखा। अपने लंबे व सुनहरे करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा ताई ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाने के लिए उनका नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज है। संस्थापक ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से आज भारतीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है।
🙏 युगल गीतों को गुनगुना कर इन सदस्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आशा ताई के गाए सदाबहार युगल गीतों को गुनगुना कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य रूप से संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, त्रिलोक चौधरी, सुरेंद्र गीते, डॉ. एम.एम. कुरैशी, गणेश भावसार, रामनाथ सराफ, अजय मंडलोई, विजया द्विवेदी, जी.डी. सराफ, नारायण फरकले, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, एन.के. दवे, धीरज नेगी, अशोक जैन, सुभाष मीणा और कैलाश पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























