उज्जैन: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में कथित एसिड अटैक केस में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है. गरोठ रोड ब्रिज के नीचे लूट और तेजाब फेंकने की जो कहानी घायल युवक ने बताई थी, वह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद संदिग्ध नजर आ रही है. पुलिस की जांच में भी पता चला है कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है. शहीदनगर निवासी रोहित सोलंकी (29) ने पुलिस शिकायत में बताया था कि रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की, मोबाइल और 3 हजार रुपए लूट लिए. इस दौरान स्प्राइट की बोतल में लाए तेजाब को जबरन पिलाने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया. इसके बाद उसने राहगीर की मदद से अपने भाई को बुलाया और अस्पताल पहुंचा. हालांकि, पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग दिशा में जाता नजर आ रहा है. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया, “घायल युवक नशे की हालत में था और बार-बार अपने बयान बदल रहा था. उसने घटना का समय और स्थान भी अलग-अलग बताए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ.” थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने आगे बताया, “मौके से पुलिस को एक झुलसी हुई सिंथेटिक शर्ट मिली है, लेकिन उसमें तेजाब जैसी कोई गंध नहीं पाई गई. इसके बाद पुलिस ने पास स्थित पन्ना रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी कहानी बदलती नजर आई. फुटेज में रोहित शाम करीब 5:45 बजे अपने साथी मदन मिस्त्री के साथ कानीपुरा रोड की ओर से आता दिखाई देता है. जबकि उसने घटना का समय रात 8:30 बजे बताया था. दोनों नशे की हालत में थे और वहीं बैठ गए. इस दौरान मदन मिस्त्री उसे दूसरी शर्ट पहनाते हुए भी दिखाई दिया.” वीडियो में दिख रहा है कि आसपास मौजूद लोग दोनों की मदद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वे उन्हें समझाते और संभालते दिख रहे हैं, लेकिन दोनों की हालत ऐसी नहीं थी कि वे सामान्य बातचीत कर सकें. फुटेज में कहीं भी लूट, छीना-झपटी या तेजाब फेंकने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.युवक की कहानी पर पुलिस को संदेह
पीड़ित के बार-बार बयान बदलने से हुआ शक
नशे में धुत नजर आया शिकायतकर्ता
लूट, छीना-झपटी के दावों की जांच में जुटी पुलिस
यह खबर आपको कैसी लगी?
- देश:महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित
- देश:Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात
- देश:Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण
- महाराष्ट्र:Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
- दिल्ली/NCR:Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग
- उत्तराखंड:Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर
- देश:Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू
- मध्यप्रदेश:Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड
- दिल्ली/NCR:Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट
- बिहार:Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’

Ujjain Acid Attack Update: उज्जैन तेजाब कांड में नया मोड़, CCTV फुटेज ने बदली पूरी कहानी; अब घायल युवक पर ही गहराया संदेह

उज्जैन: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में कथित एसिड अटैक केस में अब चौंकाने वाला मोड़ आया है. गरोठ रोड ब्रिज के नीचे लूट और तेजाब फेंकने की जो कहानी घायल युवक ने बताई थी, वह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद संदिग्ध नजर आ रही है. पुलिस की जांच में भी पता चला है कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है.
युवक की कहानी पर पुलिस को संदेह
शहीदनगर निवासी रोहित सोलंकी (29) ने पुलिस शिकायत में बताया था कि रविवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट की, मोबाइल और 3 हजार रुपए लूट लिए. इस दौरान स्प्राइट की बोतल में लाए तेजाब को जबरन पिलाने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया. इसके बाद उसने राहगीर की मदद से अपने भाई को बुलाया और अस्पताल पहुंचा.
पीड़ित के बार-बार बयान बदलने से हुआ शक
हालांकि, पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग दिशा में जाता नजर आ रहा है. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया, “घायल युवक नशे की हालत में था और बार-बार अपने बयान बदल रहा था. उसने घटना का समय और स्थान भी अलग-अलग बताए, जिससे पुलिस को संदेह हुआ.”
नशे में धुत नजर आया शिकायतकर्ता
थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने आगे बताया, “मौके से पुलिस को एक झुलसी हुई सिंथेटिक शर्ट मिली है, लेकिन उसमें तेजाब जैसी कोई गंध नहीं पाई गई. इसके बाद पुलिस ने पास स्थित पन्ना रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूरी कहानी बदलती नजर आई. फुटेज में रोहित शाम करीब 5:45 बजे अपने साथी मदन मिस्त्री के साथ कानीपुरा रोड की ओर से आता दिखाई देता है. जबकि उसने घटना का समय रात 8:30 बजे बताया था. दोनों नशे की हालत में थे और वहीं बैठ गए. इस दौरान मदन मिस्त्री उसे दूसरी शर्ट पहनाते हुए भी दिखाई दिया.”
लूट, छीना-झपटी के दावों की जांच में जुटी पुलिस
वीडियो में दिख रहा है कि आसपास मौजूद लोग दोनों की मदद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वे उन्हें समझाते और संभालते दिख रहे हैं, लेकिन दोनों की हालत ऐसी नहीं थी कि वे सामान्य बातचीत कर सकें. फुटेज में कहीं भी लूट, छीना-झपटी या तेजाब फेंकने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई.
पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.

मध्यप्रदेश