नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति की तीन दिन से जारी बैठक के नतीजों की घोषणा की। शीर्ष बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर महीने से किसी भी समय RTGS किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, ‘वित्त वर्ष 2021 की जीडीपी में 9.5 फीसद की मंदी देखी जा सकती है। सितंबर महीने में पीएमआई बढ़कर 56.9 हो गया, यह जनवरी 2012 के बाद से सबसे अधिक है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में उधार की औसत लागत 5.82 फीसद पर है, यह 16 साल में सबसे कम है।’ शक्तिकांत दास ने कहा, ‘तेज और मजबूत रिकवरी संभव है। लिक्विडिटी व आसान वित्तीय स्थितियों तक पहुंच के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हैं। हम गैर-विघटनकारी उधार कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए लिक्विडिटी डाल रहे हैं। शेष सरकारी उधार को एक गैर-विघटनकारी तरीके से पूरा किया जाएगा।’ रिज़र्व बैंक की नई-गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को अपनी तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें…
RBI Monetary Policy UPADTE
Monetary Policy Committee (MPC) voted unanimously to keep policy repo rate unchanged at 4%. MPC also decided to continue with the accommodative stance of monetary policy as long as necessary at least through the current financial year & next year: Shaktikanta Das, RBI Governor pic.twitter.com/A2fEuo1oL7
छह सदस्यीय एमपीसी की बैठक पहले 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीखों में बदलाव किया गया, क्योंकि स्वतंत्र सदस्यों की नियुक्ति में देरी हुई थी। सरकार ने तीन प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिडे को आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाले एमपीसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
For the year 2021, real GDP is expected to decline by 9.5% with risks tilted towards the downside: Shaktikanta Das, RBI Governor pic.twitter.com/jMS1B96xFm
Watch out for Bi-monthly Monetary Policy address by RBI Governor @DasShaktikanta at 10:00am on October 09, 2020 #rbitoday #rbigovernor
Twitter: @RBI



खेल




















