बिलासपुर। जिले में रविवार को सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनमें से पांच शहर के रहने वाले हंै। मौजूदा स्थिति में संक्रमण का आंकड़ा कम हो चुका है। लेकिन, यह बात सामने आ रही है कि ऐसे लोग ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं जो दूसरे प्रदेश की यात्रा कर लौट रहे हैं। रविवार को मिले चार मरीज हाल फिलहाल में दूसरे प्रदेश की यात्रा करके लौटे हैं, जो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
हर दिन इस तरह के मरीज मिल रहे हैं, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है। साफ है कि मौजूदा स्थिति में जिले में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में चल रही है। रविवार को बंगला यार्ड से दो मामले सामने आए हैं। दोनों एक ही परिवार के हंै। इसी तरह तखतपुर के शासकीय कालेज के पास रहने वाले एक ही परिवार के दो समस्य संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सूर्या विहार से एक मामला सामने आया है। अन्य मामले आवास मोहल्ला बकरकूदा और केंवटाडीह टांगर, लिमतरा से मरीज मिले हैं।
सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने जानकारी दी है कि अभी मौसमी बीमारी भी फैली हुई है। ऐसे में सर्दी, बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में कोरोना की आशंका को लेकर लोग बड़ी संख्या में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से संक्रमित बहुत कम मिल रहे हैं। रोजाना औसतन पांच से 10 मरीज मिल रहे हैं।
जुलाई में अब तक 55 मरीज
कोरोना की दूसरी लहर जाने के बाद सबसे कम मामले मिलने का सिलसिला जुलाई महीने से शुरू हुआ है। माह के आठ दिन में सिर्फ 55 संक्रमित मिले हैं। इससे स्थिति नियंत्रण में चल रही है। लेकिन, इन सब के बीच तीसरी लहर के आने की आशंका बनी हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी?


देश

























