आपको यह खबर कैसी लगी?
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ की भूमिका 2023 में बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए अभी से प्रकोष्ठ के प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाएं। एनजीओ प्रकोष्ठ एक ऐसी इकाई है, जो सेवा भाव के कार्यों को और प्रोत्साहित कर पार्टी के विचारों को मजबूत करती है। हमें जन मानस तक केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है। वहीं, प्रदेश के असफल सरकार के कारनामों को बताने की जरूरत है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ हमारी शक्ति है, जिसके माध्यम से हम संकल्पवान कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के बीच अपने जुड़ाव को और अधिक मजबूत कर रहे हैं । सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सरकारी संस्थाएं एनजीओ के सहयोग से ही अपनी योजनाएं धरातल में ला पाती हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक नल जल पहुंचाने की योजना बताई है। इसके साथ ही जनहित की ऐसे कई योजनाएं केंद्र द्वारा बनाई गई हैं, जिसे जनमानस तक पहुंचाने की जरूरत है। भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।
जमीनी स्तर पर लाएंगे मजबूती: पाटनी
एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी ने कहा कि हम संगठन के भरोसे पर खरा उतरेंगे। जमीनी स्तर पर हम अपने कार्यों को और अधिक मजबूत से ले जाने की कोशिश करेंगे। पूरे प्रदेश में जिलावार संगठन का विस्तार हो चुका है। हमारे पदाधिकारी तन्मयता से जुटे हुए हैं।
इस कार्यक्रम में राकेश साहू, आशीष श्रीवास्तव, सनत, सुधा अवस्थी, रामगुलाम सिन्हा, प्रदीप पांडे, दिनेश सिंह, प्रवीण जैन, दंतेश्वरी सोरी, धीरेंद्र केसरवानी, सपना चौबे, नरेंद्र कौशिक, रविंद्र राय, दिवाकर द्विवेदी, सजल भट्टाचार्य, सोमेश श्रीवास्तव, आलोक पांडे, चंद्रशेखर साहू उपस्थित थे।


देश

























