खंडवा। महादेवगढ़ में निकलने वाली 'भोले की बारात' को लेकर शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल के साथ अनेक व्यवसायियों और श्रद्धालुओं ने महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक किया।
महादेवगढ़ मंदिर पर चारुलता यादव की अध्यक्षता में निकलने वाली भोले की बारात के अंतर्गत सोमवार को दूसरा पावन अभिषेक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक किया गया। अभिषेक में नगर के 21 जोड़ों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे महादेवगढ़ सहित आसपास का पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
अभिषेक कार्यक्रम में शारदा शर्मा, संध्या गंधे, उज्ज्वला मुंदड़ा, सरिता महोदय, रश्मी गौर, योगिता माहेश्वरी, गुंजा माहेश्वरी, पूजा जयसवाल, अनिमा मंडल, निहारिका वर्मा, प्रीति कोगे, मोनू गौर, हरीश आसवानी, आशुतोष सोनी, रुक्मणी सावनेर, मोना पवार, विशाल माने, अर्चना अतुल अग्रवाल, विनीता अशोक बजाज, ममता भगवान मोहे, संगीता सचिन लहाने, माया भरत राठौड़, बसु रेवाराम टेमरनी, माया शंकर कनाडे, रानी लोकेंद्र चौहान, गायत्री मुकेश मालवीय, मीना नरेंद्र जयसवाल, रिद्धि जीतिक धनवानिया, खुशी अनुज मुंदड़ा, नीतू विजय अग्रवाल, रीता वीरेंद्र अग्रवाल, स्मिता पंकज मुंदड़ा, पूजा कमल खंडेलवाल, राधा बिहारी मंडलोई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पंडित हिमांशु दफ्तरी, पंडित तन्मय बरोले एवं पंडित अश्विन खेड़े द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि भोले की बारात के अंतर्गत 11 फरवरी एवं 13 फरवरी को भोलेनाथ को मेहंदी लगेगी, साथ ही विशेष अभिषेक आयोजित किए जाएंगे। पूरे शहर को भगवा ध्वजों और बैनरों से सजाया जा रहा है, जिससे खंडवा नगर में उत्सव और शिवभक्ति का विशेष वातावरण निर्मित हो गया है।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































