झिरन्या। ग्राम पंचायत बड़ी पिछोड़िया में एक घर में भीषण आग लगने से मजदूर का मकान जलकर खाक हो गया। पीड़ित सोनू पिता भगवान सिंह बडोले एक गरीब आदिवासी परिवार से हैं, जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। इस भीषण आग में उनकी चार बकरियां, एक गाय और घर का सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घर छिन जाने से बेघर हुए इस परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने पर ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस प्रशासन और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई (मुआवजे) का दिलासा दिया है।

खंडवा