खंडवा: खंडवा संसदीय क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक बार फिर रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रभावी पैरवी की है। सांसद पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली अलीद्वारपुर-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग की है।
अधिकारियों से फोन पर चर्चा और पूर्व पत्राचार
सांसद पाटिल ने न केवल पत्र भेजा, बल्कि मंगलवार को रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को फोन लगाकर इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए आवश्यक परिपत्र (Circular) जल्द जारी करने के निर्देश भी दिए।
प्रवक्ता सुनील जैन और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद पाटिल ने अपने पत्र में पूर्व में भेजे गए पत्राचार (दिनांक 09/01/2026) का भी उल्लेख किया है। उन्होंने रेल मंत्री को याद दिलाया कि खंडवा एक महत्वपूर्ण जंक्शन है और यहाँ इस प्रीमियम ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज होना क्षेत्रवासियों के हित में अत्यंत आवश्यक है।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ
सांसद पाटिल ने जोर देकर कहा कि अमृत भारत ट्रेन इस संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरती है, ऐसे में यदि खंडवा स्टेशन पर इसका ठहराव होता है, तो यहाँ के व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने मांग की है कि 23 फरवरी को ट्रेन के शुभारंभ से पहले ही स्टॉपेज की अनुमति मिल जानी चाहिए।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































