खंडवा: तीन दादाओं की पावन नगरी खंडवा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहाँ के युवा संगीत और खेल के साथ-साथ अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।
इसी कड़ी में, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन के भतीजे और सचिन-पूजा जैन के सुपुत्र रचित जैन (हनु) ने गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। रचित ने इंजीनियरिंग की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस (JEE Mains) में 99.76% अंक प्राप्त किए हैं। रचित की इस सफलता से न केवल जैन समाज, बल्कि पूरे खंडवा जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रचित की इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, नारायण बाहेती, कमल नागपाल और प्रेमांशु जैन ने रचित को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























