MCB: जिले के चिरमिरी क्षेत्र में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. हल्दीबाड़ी 6 नंबर मोड़ स्थित एक गोदाम में स्थानीय पत्रकार अभिजीत मुखर्जी पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि यह हमला हाल ही में प्रकाशित एक समाचार को लेकर किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार अभिजीत मुखर्जी को खबर के संबंध में चर्चा के बहाने गोदाम में बुलाया गया, जहां पहले उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया. इसके बाद आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला करने का प्रयास किया गया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी. हालांकि, पत्रकार किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि पत्रकार अभिजीत की ओर से किसी खबर की रिपोर्टिंग की गई थी. इस घटना में आरोपियों के रूप में धर्मजीत सिंह, गुरफाम खान सहित दो अन्य लोगों के नाम सामने आए थे. इसके बाद कथित रूप से पत्रकार के साथ उन लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए हमला करने की कोशिश की. घटना के बाद अभिजीत मुखर्जी ने पूरी जानकारी चिरमिरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश उपाध्याय को दी. इसके बाद अध्यक्ष की अगुवाई में चिरमिरी के सभी पत्रकार एकजुट होकर थाना चिरमिरी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मुझे खबर के संबंध में बात करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही मेरे साथ गाली-गलौज की गई और मुझ पर हमला करने की कोशिश की गई. किसी तरह मैं वहां से निकलकर अपनी जान बचा पाया. मैं चाहता हूं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो. -अभिजीत मुखर्जी. पत्रकार
मामला हमारे संज्ञान में आया है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. -विजय सिंह राजपूत. थाना प्रभारी, चिरमिरी
इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है. पत्रकारों ने एक स्वर में मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पत्रकार सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर सकें.जान से मारने की धमकी देने का आरोप
क्यों हुआ हमला?
पुलिस को की गई शिकायत


छत्तीसगढ़
























