मुरैना। ऑनलाइन ठग ने शहर के सिद्धनगर की महिला सुधा राठौर को आठ लाख रुपए का आफर देकर उससे अपने छह खातों में एक लाख 35 हजार रुपए की रकम सात घंटे में ट्रांसफर करा ली। ठगी से पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस से 15 दिन की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धनगर के विवेक कान्वेंट स्कूल गली में रहने वाली सुधा राठौर 35 पत्नी रिंकू राठौर के मोबाइल फोन पर तीन फरवरी को कॉल आया जिसमें ऑनलाइन ठग रवि केवट ने झांसा देते हुए कहा कि उसके बैंक एकाउंट में आठ लाख रुपए का ऑफर आया है। वह चाहे तो उसे आज ही पा सकती है। लेकिन इसके उसे उसके बताए क्यूआर कोड पर एक लाख 35 हजार रुपए जमा करने होंगे। चार लोगों से स्कैन कराकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए महिला बातचीत के दौरान ठग के झांसे में आ गई और उसने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग द्वारा बताए क्यूआर कोड को अपने चिर-परिचित चार लोगों से स्कैन कराकर एक लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठग द्वारा चाही गई रकम ऐंठने के बाद उसने महिला से संपर्क कट कर दिया तब सुधा राठौर की समझ में आई कि आठ लाख के लालच में उसने अपनी मेहनत की कमाई का पैसा दूसरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।
मुरैना। ऑनलाइन ठग ने शहर के सिद्धनगर की महिला सुधा राठौर को आठ लाख रुपए का आफर देकर उससे अपने छह खातों में एक लाख 35 हजार रुपए की रकम सात घंटे में ट्रांसफर करा ली। ठगी से पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस से 15 दिन की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धनगर के विवेक कान्वेंट स्कूल गली में रहने वाली सुधा राठौर 35 पत्नी रिंकू राठौर के मोबाइल फोन पर तीन फरवरी को कॉल आया जिसमें ऑनलाइन ठग रवि केवट ने झांसा देते हुए कहा कि उसके बैंक एकाउंट में आठ लाख रुपए का ऑफर आया है। वह चाहे तो उसे आज ही पा सकती है। लेकिन इसके उसे उसके बताए क्यूआर कोड पर एक लाख 35 हजार रुपए जमा करने होंगे।
चार लोगों से स्कैन कराकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए
महिला बातचीत के दौरान ठग के झांसे में आ गई और उसने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच आठ ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठग द्वारा बताए क्यूआर कोड को अपने चिर-परिचित चार लोगों से स्कैन कराकर एक लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
ठग द्वारा चाही गई रकम ऐंठने के बाद उसने महिला से संपर्क कट कर दिया तब सुधा राठौर की समझ में आई कि आठ लाख के लालच में उसने अपनी मेहनत की कमाई का पैसा दूसरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।



मध्यप्रदेश









शेयर करें
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































