दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKL) के स्पॉन्सर्ड टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गैंग के 11 आरोपियों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस की स्पेशल का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पूरे देश को ग्रेनेड अटैक से दहलाने की साजिश रच रहे थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाल में गाजियाबाद में बस्ट हुए आतंकी मॉड्यूल के बाद से इस पर काम कर रही थी. उन्हें लगातार इनपुट मिल रहे थे कि गाजियाबाद के मॉड्यूल जो सेंसेटिव इलाकों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कर लाइव फीड पाकिस्तान भेज रहे थे. साथ ही पता चला कि पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स इसी तरह का एक और मॉड्यूल पंजाब और दिल्ली में चला रहे है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो टीमों ने इस मॉड्यूल पर काम करना शुरू किया. स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर भारत मे हथियार तस्करी, ग्रेनेड अटैक की प्लांनिग और थर्मल सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए जासूसी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें 3 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं. इनकी निशानदेही पर 9 सीसीटीवी सोलर कैमरे जिन्हें सिक्योरिटी एजेंसी सेंसेटिव एरिया के पास इंस्टॉल किया गया था इन्हें अनइंस्टॉल कर बरामद किया गया. सूत्रों से पता चला है कि ये कैमरे डिफेंस बेस्ड के बेहद नजदीक लगाए गए थे.आरोपी खुद को सिविल विभाग का बताकर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने का झांसा देते थे ताकि किसी को इनपर शक न हो.सिम के जरिए इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान के हैंडलर्स को डायरेक्ट भेजी जाती थी, पाकिस्तान के हैंडलर्स इस फीड के जरिए हमारी डिफेंस मूवमेंट पर नजर रख रहे थे. कैमरों के अलावा इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, एक कंट्री मेड पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. ये आरोपी यूपीआई एकाउंट्स के जरिए फंड लिया करते थे जिनका इस्तेमाल हथियार तस्करी के लिए किया जाता था. दूसरे ऑपरेशन जिसको स्पेशल सेल की SWR टीम हैंडल कर रही थी. टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद 5 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया जो सेंसेटिव इलाको की वीडियो फोटोज शेयर कर रहे थे. इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, 1 देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, हथियारों को रिसीव करने के लिए दो गाड़िया, दो मोटरसाइकिल जिन्हें सेंसटिव इलाको की रेकी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए है. वहीं, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए, जिनमें 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में, जिनमें पंजाब, राजस्थान और जम्मू शामिल हैं, 9 CCTV कैमरे लगाए थे. आरोपी मनप्रीत जो पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है और इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है जो सीधा पाक बेस्ड हैंडलर के संपर्क में था. आरोपी अनमोल-पंजाब फिरोजपुर, आरोपी साहिल, पंजाब फिरोजपुर का रहने वाला है. आरोपी अतुल राठी निवासी रोहिणी दिल्ली का रहने वाला है और हथियार तस्करी में शामिल है. आरोपी रोहित रोहिणी दिल्ली का रहने वाला है. आरोपी अजय दिल्ली का रहने वाला है. आरोपी गुरजीत सिंह पंजाब कपूरथला का रहने वाला है. आरोपी रिम्पलदीप, फाजिल्का पंजाब का रहने वाला है. आरोपी सलविंदर सिंह, फाजिल्का पंजाब का रहने वाला है. आरोपी हरप्रीत सिंह, मोगा पंजाब का रहने वाला है. बूटा सिंह, फाजिल्का पंजाब का रहने वाला है. पंजाब के कपूरथला, जालंधर, पटियाला, मोगा और अंबाला में सेना के ठिकानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर कठुआ, बीकानेर और राजस्थान के अलवर में सेना के ठिकानों पर भी कैमरे लगाए गए थे. पुलिस ने सभी कैमरों को अनइंस्टॉल कराकर कब्जे में लिया है. पुलिस का दावा है कि पकड़े गए गैंग में युवा और गरीब लड़को को रेडिक्लाइज्ड, रिक्रूटमेंट, पैसों का लालच देकर देश मे टेरर एक्टिविटी और आर्म्स तस्करी में शामिल किए जा रहे थे. इस मामले में स्पेशल सेल ने एक केस दर्ज किया, आरोपियों की पहचान की गई, दिल्ली, पंजाब में रेड्स करके इन्हें सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके पाक बेस हैंडलर्स से कॉन्टेक्ट है जो ISI और BKL से जुड़े है. पाक बेस हैंडलर्स के इंस्ट्रक्शंस पर मनप्रीत ने 7 विदेशी पिस्टल, 56 जिंदा कवर्तुस रिसीव किए और आगे डिलीवर किए.मनप्रीत ने ही फर्जी दस्तावेजों पर मोबाइल सिम अरेंज की और पाक बेस्ड हैंडकर्स के कॉन्टेक्ट्स को पंजाब में सप्लाई की. इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल सेंसेटिव इलाको में लगाए गए सोलर सीसीटीवी कैमरों में लाइव फीड पाकिस्तान भेजने के लिए किया जाता था. इस ऑपरेशन के जरिए पाक बेस्ड ISI – BKL आर्मी, डिफेंस, बीएसएफ के सेंसेटिव इलाको में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लाइव फीड देकर सेंसेटिव, मूवमेंट इन्फॉर्मेशन के लिए जासूसी करने का मॉड्यूल खुलकर सामने आया है. हथियार सप्लाई, टेरर एक्टिविटी, सीसीटीवी के जरिए इन्फॉर्मेशन और फिर आर्म, डिफेंस इलाको में ग्रेनेड अटैक करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. स्पेशल सेल के मुताबिक आरोपियों द्वारा बताए गए लगभग सभी इलाको से 9 सोलर सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए है लेकिन अभी भी ऑपरेशन जारी है.लाइव फीड के जरिए पाकिस्तान भेज रहे थे जानकारी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान
कहा लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे?
पैसों के लालच में कर रहे थे काम
पकड़े गए आरोपियों का प्रोफाइल
स्पेशल सेल का ऑपरेशन जारी
यह खबर आपको कैसी लगी?


दिल्ली/NCR

























