भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें वे दोनों राज्यों की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी व जीआइ टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों एवं पर्यटन संभावनाओं को साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में उद्योग, शिल्प, निवेश और पर्यटन से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे। मुख्यमंत्री की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। यह अनुभव सिंहस्थ 2028 की तैयारी, धार्मिक पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित विकास और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को समझने का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू मैदान में तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले महानाट्य विक्रमोत्सव के कार्यक्रम स्थल का मुआयना भी करेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें वे दोनों राज्यों की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी व जीआइ टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों एवं पर्यटन संभावनाओं को साझा मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में उद्योग, शिल्प, निवेश और पर्यटन से जुड़े हितधारक एकत्रित होंगे।
मुख्यमंत्री की वाराणसी यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्री प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। यह अनुभव सिंहस्थ 2028 की तैयारी, धार्मिक पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित विकास और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली को समझने का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू मैदान में तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले महानाट्य विक्रमोत्सव के कार्यक्रम स्थल का मुआयना भी करेंगे।


मध्यप्रदेश


























