खंडवा: जिले की ज्वलंत समस्याओं और किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुँचा। पूर्व विधायक राजनारायण सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मुलाकात कर तीन अलग-अलग विषयों पर ज्ञापन सौंपे।
छात्रों की पढ़ाई और बिजली कटौती पर आपत्ति
पहले ज्ञापन में कांग्रेस ने विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली के नाम पर की जा रही कार्यवाही का कड़ा विरोध किया। जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा:
परीक्षाओं पर असर: वार्षिक परीक्षाओं के समय घरेलू कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
नियम विरुद्ध जब्ती: कृषि बकाया के नाम पर घरेलू बिजली काटना और पंप मोटर जब्त करना पूरी तरह नियम विरुद्ध और अमानवीय है। कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षाओं तक वसूली और कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।
दूसरे ज्ञापन में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रसादालय योजना के तहत बने रैंप की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए:ओंकारेश्वर मंदिर: सुरक्षा और सुविधाओं का अभाव
भगदड़ की आशंका: रैंप पर भारी भीड़ होती है, लेकिन वहां इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) नहीं है, जिससे बड़े आयोजनों या सिंहस्थ के दौरान खतरा हो सकता है।
शौचालय की कमी: परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया गया।
तीसरा मुद्दा हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का था। उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि:फसल बीमा और सर्वे में धांधली का आरोप
पक्षपातपूर्ण सर्वे: बीमा कंपनी के प्रतिनिधि कुछ ही खेतों का सर्वे कर बाकी किसानों को छोड़ रहे हैं।
तिथियों का भ्रम: मौसम की वास्तविक क्षति 27-28 जनवरी की रात हुई, लेकिन सर्वे में गलत तिथियां दर्ज की जा रही हैं, जिससे मुआवजा अटक सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मांग की कि सभी प्रभावित खेतों का पुनः निष्पक्ष सर्वे कराया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी
मुलाकात के दौरान सुरेश पवार, प्रेमांशु जैन, वामनराव जाधव, इम्तियाज खान (सोनू), जगदीश छापरिया, सुखदेव कान्हापुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।



खंडवा









शेयर करें













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































