लुधियाना: रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की और पिछले करीब दो सालों से अपनी मासूम बेटी को अपनी गंदी हरकतों का निशाना बना रहा था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अब पुलिस के पास अपने पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है, जिसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी पिता राजिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसका पिता रजिंदर कुमार पिछले 2 साल से उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा था। वह लोक-लाज के डर से चुप रही, लेकिन पिता की दरिंदगी दिन-ब-दिन बढ़ती गई। पीड़िता के अनुसार बीती 15 मार्च को जब वह घर में बिल्कुल अकेली थी, तो उसके पिता ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज
अपनी आबरू बचाने के लिए पीड़िता ने कड़ा संघर्ष किया और किसी तरह पिता के चंगुल से खुद को बचाया। इस खौफनाक मंजर के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ना ही बेहतर समझा और कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब


























